पंचायत के विनोद को मिली थी ब्यूटी पार्लर जाने की सलाह, रिजेक्शन पर छलका दर्द  
मनोरंजन

ब्यूटी पार्लर क्यों नहीं जाते? रिजेक्शन पर छलका पंचायत के बिनोद का दर्द

पंचायत वेब सीरीज में बिनोद के किरदार में नजर आने वाले अशोक पाठक ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि एक ऑडिशन में वह रिजेक्ट हो गए थे, उन्हें ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल करने की सलाह मिली थी।

अनिल सिंह

Panchayat Binod Rejection in Bollywood: पंचायत के बिनोद ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि एक बड़ी फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहा था और जब वह ऑडिशन के लिए गए तो उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल क्यों नहीं करवाते? पंचायत के बिनोद यानि अशोक पाठक आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। पंचायत में की गई गजब की एक्टिंग के लिए उनकी खूब सराहना होती है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने लुक को लेकर रिजेक्शन झेल चुके हैं।

टीवीएफ की सीरीज पंचायत को लोग काफी पसंद करते हैं। पंचायत में बिनोद का किरदार बेहद दिलचस्प है। इस भूमिका में एक्टर अशोक पाठक नजर आते हैं। उनका लुक काफी नेचुरल है। किरदार में वो रचे बेस नजर, लेकिन उनके लुक की वजह से उन्हें न सिर्फ बेइज्जत किया गया बल्कि उन्होंने जिस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया उसमें रोल भी नहीं मिला।  अशोक पाठक खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिजेक्शन को लेकर हैरान करने वाला खुलासा करते हुए नजर आए।

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान अशोक पाठक ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें अपने लुक की वजह से फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। बातचीत के दौरान अशोक पाठक ने बताया कि मैं फिल्म का नाम नहीं लूंगा लेकिन वह एक बड़े बजट की फिल्म थी। मेरा ऑडिशन हो चुका था उस प्रोजेक्ट में मेरा एक अहम रोल था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मुझे फाइनल कॉल नहीं मिल रही थी। मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से मिल चुका था, लेकिन एक हफ्ते तक किसी ने मुझे कॉल नहीं किया। मुझे लगा शायद उसे रोल के लिए लुक की बहुत ज्यादा जरूरत होगी, शायद पोस्टर से कुछ लेना-देना होगा।

अशोक पाठक ने आगे बताया कि बाद में मुझे फोन आया, यह बताने के लिए नहीं कि मेरा रोल कंफर्म हुआ है या नहीं, बल्कि यह बताने के लिए कि तुम ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल क्यों नहीं करवाते? चेहरे पर थोड़ी शाइन आ जाएगी। अशोक पाठक ने कहा कि रोल तो नहीं मिला, लेकिन मुझे यह पता था कि यह नुस्खा अपनाकर भी कुछ होने वाला नहीं है। कुछ बदलेगा नहीं, फिर भी मैंने कई रात सोने के पहले हल्दी लगाई, घरेलू नुस्खे अपनाए, पार्लर जाकर फेशियल भी करवाया लेकिन लुक आज भी वही है।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित