एक्टर नानी और मनोज बाजपेयी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर आ रहीं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज, नोट कर लें रिलीज डेट

New OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलेगा। गजब रात, द पैराडाइज, चार यार और सुमो दीदी समेत कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। जानें इनकी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म।

सोनाली झा

Highlights

  • मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर गजब रात 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

  • नानी की एक्शन फिल्म द पैराडाइज 22 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

  • पूरव झा की क्राइम ड्रामा सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी।

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं। मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर 'गजब रात' से लेकर नानी की एक्शन फिल्म 'द पैराडाइज' और पूरव झा की 'चार यार' तक, इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इसके अलावा कीर्ति सुरेश की 'डोरोथी' और स्पोर्ट्स ड्रामा 'सुमो दीदी' भी OTT पर रिलीज होंगी। आइए जानते हैं इनकी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म।

नानी की एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' 22 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी जदल के किरदार में नजर आएंगे, जो जातिगत भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में राघव जुयाल, कयादु लोहार और मोहन बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे हिंदी डब वर्जन में भी देखा जा सकेगा।

दुनिया की ठांय ठांय

'दुनिया की ठांय ठांय' प्राइम वीडियो एमएक्स प्लेयर पर 22 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। सुमित चावला के निर्देशन में बनी इस सीरीज में ऋषभ जायसवाल और दीपाली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी विकास नाम के युवक की है, जो प्यार में धोखा मिलने और जेल जाने के बाद बदल जाता है। रिहाई के बाद उसका सामना वैष्णवी से होता है, जो अब पुलिस अधीक्षक बन चुकी है।

गजब रात

मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर 'गजब रात' 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रितेश शाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रात में घटने वाली रहस्यमयी घटना और उसकी जांच पर आधारित है। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगे।

चार यार

पूरव झा की क्राइम ड्रामा सीरीज 'चार यार' 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज चार दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं। इसमें नमन जैन, सिकंदर खेर, सई ताम्हणकर, चंकी पांडे और राजेश तैलंग जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

डोरोथी और सुमो दीदी

कीर्ति सुरेश की तमिल ड्रामा फिल्म 'डोरोथी' 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं, श्रियम भगनानी की स्पोर्ट्स बायोपिक 'सुमो दीदी' 23 अक्टूबर से जी5 पर देखी जा सकेगी। 'सुमो दीदी' भारत की पहली पेशेवर महिला सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित है और उनके संघर्ष व सपनों को दिखाती है।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी