ऑस्कर नॉमिनेटेड संतोष फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

भारत में हुई थी बैन, मगर अब OTT पर करेगी एंट्री, जानें ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘संतोष’ कब और कहां होगी रिलीज

Santosh Film: दुनियाभर में तारीफ बटोर चुकी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म संतोष पर सेंसर बोर्ड ने भारत में रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब ये फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्नेहा मौर्या

Santosh Ott Release Date: साल 2024 की संतोष फिल्म, जिसे दुनियाभर में सराहा गया था, अब भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने देश में रिलीज पर रोक लगा दी थी। बोर्ड को फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति थी और वो इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन निर्माताओं ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब फिल्म को डिजिटल माध्यम से भारत के दर्शक देख सकेंगे।

दरअसल, 'संतोष' को गुड कैओस, सिनेफ्रांस स्टूडियोज और मेटफिल्म प्रोडक्शन ने निर्मित किया है। यह फिल्म ग्रामीण भारत में फैले जातिवाद, लिंग असमानता और सत्ता संरचनाओं पर तीखी नजर डालती है। कहानी संतोष नामक युवा विधवा पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की मृत्यु के बाद उनकी पोस्ट संभालती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उन्हें एक दलित लड़की के बलात्कार और हत्या के मामले की जांच सौंपी जाती है।

'संतोष' की इंटरनेशनल लेवल पर हुई थी जमकर तारीफ

संतोष के किरदार में शहाना गोस्वामी ने दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में सुनीता राजवर ने भी लीड रोल निभाया है। यह कहानी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सामाजिक भेदभाव पर गहराई से वार करती है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफें मिल चुकी हैं। फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के “अन सर्टेन रिगार्ड” सेक्शन में हुआ था और तब इसे खूब सराहा गया। अब यह फिल्म 17 अक्टूबर को लायंसगेट प्ले पर भारत में डिजिटल डेब्यू करेगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

अभिनेत्री शहाना गोस्वामी ने फिल्म के बारे में कहा, "संतोष एक ऐसी कहानी है जो समाज को आईना दिखाती है। संध्या सूरी ने बहुत ही प्रभावशाली फिल्म बनाई है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म भारत के दर्शकों तक पहुंचेगी।" संतोष को पहले 10 जनवरी 2024 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन CBFC की आपत्तियों के कारण इसकी रिलीज़ पोस्टपोन कर दी गई थी। अब ओटीटी पर यह फिल्म सामाजिक मुद्दों और न्याय के महत्व को दर्शकों तक सीधे पहुंचाएगी।

फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल सर्किट में मिली सराहना इसे 2024 की सबसे चर्चित और बहुचर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल करती है। यह फिल्म भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को उजागर करने का साहसिक प्रयास है।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप