फिल्म 'ओह माय डॉग'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ohh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख

Pankaj Tripathi Ohh My Dog: बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के दबदबे के बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ फिल्म 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' रिलीज हुई हैं। जानिए शनिवार का कलेक्शन।

यति सिंह

Pankaj Tripathi Ohh My Dog Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। इस भारी चुनौतियों के बीच 7 अगस्त को हिंदी सिनेमा की ओह माय डॉग और साउथ फिल्म डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन ने भी पर्दे पर दस्तक दी है। बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इंसान और बेजुबान कुत्ते के बीच के भावनात्मक संबंधों पर बनी यह पारिवारिक फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में खास कामयाब नहीं हो पा रही है। रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इसने महज 90 लाख रुपये का सीमित कलेक्शन किया था।

शनिवार की बढ़त के बाद दो दिनों में कमाए इतने करोड़

वीकेंड की छुट्टी का फायदा फिल्म को शनिवार के दिन थोड़ा बहुत जरूर मिला है। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में हल्की सी बढ़त दर्ज की गई और इसने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

2 दिनों के कुल सफर के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 2 करोड़ रुपये ही हो पाया है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार के दिन पारिवारिक दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

साउथ की एक्शन थ्रिलर ने हिंदी फिल्म को पछाड़ा

हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की तुलना में उसी दिन रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने अपने पहले दिन ही 4.40 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग हासिल की थी।

इसके बाद शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 11.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन और द ओडिसी का दबदबा

इन नई फिल्मों के सामने मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मजबूती से डटी हुई है। फिल्म ने शनिवार को 31 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 381.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है और यह 400 करोड़ के काफी करीब है।

वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 23वें दिन शनिवार को 4.77 करोड़ रुपये बटोरकर भारत में कुल 165.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई पूरी कर ली है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?