नोरा फतेही से फरीदा जलाल तक, जीते जी मौत की अफवाह झेल चुके हैं ये सेलिब्रिटी 
मनोरंजन

Fake Death News of Bollywood Celebrity: जीते जी मौत की अफवाह झेल चुके हैं ये सेलिब्रिटी

बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जो जीते जी अपने ही मौत की अफवाह का दंश झेल चुके हैं। एक कलाकार तो ऐसे हैं जिनके मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर हर साल फैलाई जाती है।

अनिल सिंह

Fake Death News: बॉलीवुड के कलाकारों से उनके फैंस को प्रेरणा मिलती है, अचानक किसी कलाकार के निधन की खबर जब आती है तो फैंस शोक में डूब जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसी खबर भी आई है जो सच्ची नहीं थी। बॉलीवुड के कई कलाकार मौत की झूठी अफवाह का शिकार हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन, नोरा फतेही, फरीदा जलाल और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों की मौत की अफवाह ने उनके प्रशंसकों को परेशान कर दिया था।

मौत की अफवाह झेल चुके कलाकारों में से कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिनकी मौत की अफवाह हर साल फैलाई जाती है। ऐसे में अब उनके प्रशंसकों को भी यह बात समझ आ गई है कि जब तक प्रमाणित खबर ना हो उस पर यकीन नहीं करना चाहिए।

श्रेयस तलपड़े के मौत की अफवाह 

साल 2024 में अगस्त के महीने में अचानक श्रेयस तलपड़े की मौत की खबर सामने आ गई थी, जिसके बाद उनके फैंस मायूस हो गए, लेकिन खबर सच नहीं थी, खुद श्रेयस ने बयान दिया कि मैं जिंदा हूं, लेकिन अपनी ही मौत की पूरी अफवाह से परेशान हूं, इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा करने वालों से अपील की थी कि वह इस तरह की हरकत ना करें।  इससे वास्तविक नुकसान हो सकता है।

नोरा फतेही के मौत की अफवाह 

मौत की अफवाह का दंश झेलने वालों की सूची में नोरा फतेही का भी नाम है, इसी साल 6 फरवरी को नोरा फतेही के भी एक्सीडेंट में मौत होने की खबर सामने आई थी। एक वीडियो में दावा किया गया था कि नोरा फतेही का बंजी जंपिंग में हुए एक्सीडेंट की वजह से निधन हो गया है। हालांकि बाद में पता चला कि यह खबर झूठी है।

अमिताभ बच्चनके मौत की अफवाह 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के निधन की अफवाह कई बार सोशल मीडिया पर सामने आई है। खराब तबीयत की वजह से जब वह अस्पताल जाते हैं, उसके बाद इस तरह की खबरों का एक सिलसिला चल जाता है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर कई बार चलाई गई है।

फरीदा जलाल के मौत की अफवाह 

बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल 75 वर्ष की हो गई हैं, बीते दिनों फरीदा जलाल के मौत की अफवाह भी सामने आई थी। दरअसल एक पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल की तरफ से उनके मौत का दावा किया गया था, जिस पर फरीदा जलाल ने बताया कि मैं स्वस्थ हूं और जीवित हूं। फरीदा जलाल के मौत की अफवाह जब उड़ी थी उस समय कमल आर खान ने भी उनके लिए शोक संदेश भी लिख दिया था। इतने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेलिब्रिटीज की मौत की अफवाह लोगों को कितना परेशान करती है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए