निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर कानूनी शिकंजा 
मनोरंजन

निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर कानूनी शिकंजा, मुजफ्फरपुर कोर्ट में जाम और एंबुलेंस रोकने का केस दर्ज

Nirahua and Amrapali Dubey Case: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। निरहुआ और आम्रपाली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोनाली झा

Nirahua and Amrapali Dubey in Legal Trouble: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे इस वक्त कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दोनों पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि हाल ही में मुजफ्फरपुर में दोनों कलाकारों की वजह से सड़क पर भारी जाम लगा, जिससे आम जनजीवन बाधित हुआ और एक एंबुलेंस भी लंबे समय तक फंसी रही।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 4 अक्टूबर को कलमबाग चौक पर हुए कार्यक्रम से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुजफ्फरपुर के चित्रलेखा शॉपिंग मॉल में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। जैसे ही फैंस को उनके आने की खबर मिली, सड़कों पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ ने न केवल जाम की स्थिति पैदा कर दी, बल्कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि हमने मुजफ्फरपुर कोर्ट में भोजपुरी स्टार्स निरहुआ, आम्रपाली दुबे, एसडीओ तुषार कुमार और चित्रलेखा मॉल के मालिक समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। इस भीड़ और जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

कब होगी मामले की सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बड़े सितारों को कार्यक्रमों में शामिल होते समय जनसुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ऐसी भीड़ से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ओझा ने अपनी दलील में साउथ स्टार विजय की रैली का उदाहरण भी दिया, जिसमें भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हादसों से सबक लिया जाना चाहिए। लोगों की जान से बढ़कर किसी का प्रमोशन या कार्यक्रम नहीं हो सकता।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नहीं आया रिएक्शन

फिलहाल, इस मामले में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह घटना एक बार फिर से सेलेब्रिटी आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। भोजपुरी सिनेमा के इन दोनों सितारों के फैंस जहां उनके समर्थन में उतर आए हैं, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था की सख्ती की मांग कर रहे हैं।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान