छठा पचा मलयालम मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT पर छाई मलयालम फिल्म, एक्शन-कॉमेडी के दम पर नंबर 2 कर रही ट्रेंड, जानें कहां है उपलब्ध

Malayalam Comedy Movie: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘छठा पचा’ एक्शन और कॉमेडी के दम पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है, ममूटी के कैमियो ने रोमांच बढ़ा दिया है।

स्नेहा मौर्या

Chatha Pacha On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई रिलीज आती हैं, लेकिन इस बार एक मलयालम फिल्म ने खास हलचल मचा दी है। इसी बीच हाल ही में स्ट्रीम हुई ‘छठा पचा’ तेजी से दर्शकों की पसंद बनकर ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गई है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

तीन दोस्तों की दिलचस्प कहानी

दरअसल, करीब 2 घंटे 11 मिनट लंबी यह फिल्म दोस्ती, जुनून और हालात की मार की कहानी बयां करती है। प्लॉट तीन ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो खून के रिश्ते से नहीं जुड़े, लेकिन एक-दूसरे के लिए परिवार से बढ़कर हैं। बचपन में घटी एक घटना उनकी राहें जुदा कर देती है और उनमें से एक दोस्त शहर छोड़ देता है। सालों बाद, करीब 18 साल बाद, वह अपने पुराने शहर लौटता है। वापसी पर उसे पता चलता है कि एक दोस्त आर्थिक संकट में उलझा है, जबकि दूसरा जेल की सलाखों के पीछे जिंदगी गुजार रहा है। यहां से कहानी भावनात्मक मोड़ लेती है।

डब्लूडब्लूआई का जुनून बना बिजनेस

इन तीनों दोस्तों को जोड़ने वाली एक खास चीज है, बचपन से डब्लूडब्लूआई फाइटिंग का शौक। यही जुनून आगे चलकर उनके लिए कमाई का जरिया बनने की कोशिश करता है। लेकिन आसान दिखने वाला रास्ता मुश्किलों से भरा है। हालात ऐसे बनते हैं कि दोस्ती में दरार पड़ने लगती है और रिश्तों की असली परीक्षा शुरू होती है। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का संतुलन इसे खास बनाता है। तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले, चुटीले डायलॉग्स और दमदार फाइट सीक्वेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

ममूटी का सरप्राइज कैमियो

आपको बता दें कि इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी का कैमियो है और उनका रोल भले छोटा हो, लेकिन प्रभावशाली है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी कहानी में नई जान डाल देती है और फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं।

क्यों देखें ‘छठा पचा’?

ओटीटी पर कंटेंट की भरमार के बीच ‘छठा पचा’ यह साबित करती है कि मजबूत कहानी और मनोरंजक प्रस्तुति भाषा की सीमाओं को पार कर सकती है। दोस्ती, संघर्ष और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म वीकेंड बिंज-वॉच के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभरी है।

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें