नेटफ्लिक्स अपकमिंग रिलीज 2026 (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Netflix India 2026: ‘मिसमैच्ड फाइनल सीजन’ से लेकर ‘फैमिली बिजनेस’ तक, पूरे साल एंटरटेनमेंट की बारिश

Netflix Releases 2026: नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए अपनी कंटेंट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। ‘मिसमैच्ड 4’ से ‘मामला लीगल है 2’ तक, फिल्मों और वेब सीरीज की लंबी कतार दर्शकों का पूरे साल मनोरंजन करने वाली है।

सोनाली झा

Netflix India Release In 2026: नेटफ्लिक्स इंडिया ने साल 2026 के लिए अपने कंटेंट का पिटारा खोल दिया है और दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज का तोहफा दिया है। फरवरी की शुरुआत में ही नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग रिलीज़ की लंबी लिस्ट अनाउंस कर दी है, जिसे देखकर साफ है कि आने वाले पूरे साल दर्शकों को किसी दूसरे OTT प्लेटफॉर्म की जरूरत शायद ही पड़े। ड्रामा, थ्रिलर, देशभक्ति, फैमिली, रोमांस और रियलिटी-हर जॉनर में नेटफ्लिक्स ने दमदार कंटेंट तैयार किया है।

नेटफ्लिक्स की 2026 लाइन-अप में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। दिव्य प्रकाश दुबे की किताब पर बनी ‘मुसाफिर कैफे’ में विक्रांत मैसी नजर आएंगे, जबकि ‘हम हिंदुस्तानी’ देश के पहले चुनाव की कहानी को पर्दे पर लाएगी, जिसमें सैफ अली खान और प्रतीक गांधी अहम भूमिकाओं में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’, जिसमें 29 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी।

नेटफ्लिक्स अपकमिंग रिलीज 2026

इसके अलावा तापसी पन्नू की ‘गांधारी’, मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’, राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ और परिणीति चोपड़ा की थ्रिलर फिल्म ‘तलाश: ए मदर्स सर्च’ भी दर्शकों के लिए खास होने वाली हैं। वहीं कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ देशभक्ति के जज्बे को फिर से जगा सकती है। सीरीज की बात करें तो अनिल कपूर और विजय वर्मा की ‘फैमिली बिजनेस’, अलख पांडे की बायोपिक ‘हैल बच्चों’, कॉलोनी ड्रामा ‘चुम्बक’, और मेडिकल थ्रिलर ‘एक्यूज्ड’ काफी चर्चा बटोर रही हैं।

रियलिटी के शौकीनों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

रियलिटी के शौकीनों के लिए ‘देसी ब्लिंग’ और ‘लॉकअप 2’ भी लाइन में हैं। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स अपने हिट शोज़ के नए सीजन भी लेकर आ रहा है। ‘मामला लीगल है 2’, ‘लस्ट स्टोरीज 3’, ‘मिसमैच्ड फाइनल सीजन’ और ‘ढिंढोरा 2’ जैसे शोज़ 2026 में लौटने वाले हैं। कुल मिलाकर, नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 के लिए ऐसा कंटेंट प्लान तैयार किया है जो हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साफ है कि आने वाला साल OTT लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी