नेटफ्लिक्स की एडोलसेंस सीरीज ने मचाया तहलका, भन्ना गया दर्शकों का दिमाग 
मनोरंजन

Netflix Adolescence: 13 साल का बच्चा क्यों और कैसे बना कातिल? हैरतअंगेज कहानी है एडोलसेंस सीरीज

Netflix Adolescence series: नेटफ्लिक्स की एडोलसेंस सीरीज इस समय चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज की खासियत यह है कि इसे बिना किसी कट के एक ही टेक में शूट किया गया है। इसके चार एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए हैं।

अनिल सिंह

Netflix Adolescence series: नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलसेंस चर्चा में आ गई है। चार एपिसोड की यह एक लिमिटेड सीरीज है। जिसमें स्टीफन ग्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज की दिलचस्प बात यह है कि इस रियल टाइम में शूट किया गया है। मतलब सारे एपिसोड बिना कट के एक ही टेक में शूट किए गए हैं। घटनाक्रम के मुताबिक सीन को जोड़ा गया है इस सीरीज में एक परिवार की कहानी है। एक सनसनीखेज हत्याकांड, इस हत्याकांड में 13 साल का बच्चा कातिल है और पुलिस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच कर रही है।

नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलसेंस की कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शक ही नहीं बल्कि आलोचक भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 4 एपिसोड की सीरीज में एक ऐसे परिवार के बारे में बताया गया है जिसकी दुनिया पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। परिवार में 13 साल का एक बेटा अपने ही क्लासमेट की हत्या के लिए गिरफ्तार किया जाता है। इसके बाद पूरी सीरीज में बच्चे से पूछताछ की जाती है। पुलिस की जांच और एक-एक करके खुलने वाले रहस्य कहानी को बेहद दिलचस्प बना देते हैं। कहानी का कॉन्सेप्ट आम लोगों की सोच से परे है। यही कारण है कि इस सीरीज को देखने वाले दर्शक हैरान भी रह गए हैं और सीरीज की तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से बताया है कि यह सीरीज है हैरतअंगेज है और आपके दिमाग को झकझोर देने वाली सीरीज है।

नेटफ्लिक्स की सीरीज एडोलसेंस की तारीफ किए बिना फिल्म मेकर हंसल मेहता भी नहीं रह पाए। उन्होंने इस सीरीज को बेहतरीन बताया है और कहा है कि इसे सारे अवार्ड मिल जाने चाहिए। इसमें कहानी को पेश करने का तरीका लाजवाब है और जिस तरह से सोच से परे कहानी को शामिल किया गया है, यह वाकई अद्भुत है और यह सिनेमा के लिए बेहतरीन प्रयोग साबित होगा। सस्पेंस अपने चरम पर है और जिस तरह से रहस्यों पर से पर्दा हटने लगता है। दर्शकों की उत्सुकता हर एपिसोड में बढ़ती चली जाती है और क्लाइमैक्स ऐसा है कि उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच जाती है और नतीजा वो निकलता है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। यही कारण है कि इस सीरीज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट