नेहा कक्क्ड़ ने जारी किया मेलबर्न कॉन्सर्ट का नया वीडियो 
मनोरंजन

Neha Kakkar: नेहा कक्क्ड़ ने जारी किया मेलबर्न कॉन्सर्ट का नया वीडियो, यहां देखें सच्चाई

Neha Kakkar Melbourne: नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट का बवाल अभी थमा नहीं है। ऑर्गेनाइजर्स और नेहा के बीच शीत युद्ध चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने का मौका नहीं छोड़ रहे, अब नेहा ने नया वीडियो जारी किया है।

अनिल सिंह

Neha Kakkar Melbourne Concert New Video: नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कॉन्सर्ट में तीन घंटा डेयरी से पहुंचने के बाद भी उन्हें वहां मौजूद दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स के उस दावे को झूठ बताने का प्रयास किया है जिसमें नेहा कक्कड़ पर आरोप लगाया गया था कि कम दर्शक होने की वजह से नेहा परफॉर्म करने से मना कर दिया था। नेहा कक्कड़ ने ऑर्गेनाइजर्स का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका यह वीडियो ऑर्गेनाइजर के दावे को झूठा साबित कर रहा है।

नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में आयोजित कॉन्सर्ट सुर्खियों में रहा था, जिसके पीछे वजह यह थी कि उस आयोजन में नेहा कक्कड़ 3 घंटा लेट पहुंची थी, आरोप यह लगाया गया कि नेहा कक्कड़ के देरी से पहुंचने की वजह से दर्शकों में गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। इसके बाद नेहा कक्कड़ की खूब आलोचना की गई। इसी बीच आयोजकों ने दावा किया कि नेहा कक्कड़ कम दर्शकों की वजह से आयोजन में परफॉर्म नहीं करना चाह रही थी।

नेहा कक्कड़ ने ताजा वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि उन्होंने परफॉर्मेंस को लेकर कोई आनाकानी नहीं की थी और कॉन्सर्ट में अच्छी खासी संख्या में लोग मौजूद थे, इतना ही नहीं नेहा के देरी से पहुंचने के बावजूद वहां उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। नेहा कक्कड़ ने इससे पहले आयोजकों पर आरोप लगाया था कि इवेंट को लेकर आयोजकों ने कोई इंतजाम नहीं किया था। ना ही टिकट बुकिंग प्रॉपर थी, ना ही कार की व्यवस्था थी और ना ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई थी, यहां तक की साउंड का जुगाड़ भी उनकी ही टीम को करना पड़ा था, इसी वजह से उन्हें वहां पहुंचने में देरी हुई थी।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता