आलिया भट्ट नीतू कपूर को मां-मां का कर बुला रही है और नीतू कपूर उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं। 
मनोरंजन

सास सास ही होती है अपनी हो या आलिया भट्ट की, नीतू कपूर का वीडियो देख हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड की सास बहू नीतू कपूर और आलिया भट्ट के बीच बेहतर बॉन्डिंग हमेशा नजर आती है। लेकिन राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीतू कपूर आलिया भट्ट को इग्नोर कर रही हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: नीतू कपूर और आलिया भट्ट के बीच बेहतर रिश्ता है और इस बात का उदाहरण कई बार उनके चाहने वालों को मिल चुका है। लेकिन नीतू कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर उनके फैंस की हैरानी को बढ़ा रहा है। राज कपूर की सौवीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने आलिया भट्ट के चाहने वालों को निराश कर दिया है। आलिया भट्ट नीतू कपूर को मां-मां का कर बुला रही है और नीतू कपूर उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आलिया भट्ट का मन दुखी हो जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि नीतू कपूर को आलिया भट्ट के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।

राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इसके ढेर सारी वीडियो सोशल मीडिया पर अवेलेबल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं रणबीर कपूर आलिया को बताते हैं मम्मी आ रही हैं। आलिया भट्ट नीतू कपूर की तरफ जाती हैं, उन्हें बुलाने लगती हैं, मां-मां कह कर पुकारती हैं। लेकिन नीतू कपूर आलिया को इग्नोर करके आगे बढ़ जाती हैं।

आलिया उनका हाथ पकड़ने का प्रयास करती है लेकिन वह इतनी तेजी से आगे बढ़ती हैं कि आलिया के हाथ में उनका हाथ नहीं आता। नीतू कपूर के व्यवहार पर आलिया भट्ट भी नाराज नजर आती हैं। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

आलिया भट्ट और नीतू कपूर के इस वीडियो पर एक यूजर लिखा कि यह कहानी घर-घर की है। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, सास सास होती है चाहे अपनी हो या फिर आलिया भट्ट की।  एक अन्य यूज़र ने लिखा कि सास बहू का यह ड्रामा कभी भी और कहीं भी बंद नहीं होगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों के रिश्ते को लेकर अब तक जो बातें कही जा रही थी कि इनका रिश्ता काफी अच्छा है, अब लोगों को मौका मिल गया है कि लोग अब इस पर गॉसिप करेंगे।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी