नीति मोहन, शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मोहन सिस्टर्स पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से शोक में डूबा परिवार, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Neeti Mohan Father Passed Away: पॉपुलर प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है।

यति सिंह

Highlights

  • सिंगर नीति मोहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी।

  • वरुण धवन और हिमेश रेशमिया समेत कई स्टार्स ने शोक जताया।

  • नीति मोहन की पोस्ट के बाद फैंस ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Neeti Mohan Father Death: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस सिंगर नीति मोहन के पिता श्री बृज मोहन शर्मा इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए इस मनहूस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सिंगर नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके प्यारे पिता का यह ब्रह्मलीन होना उनके परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

अपने मैसेज में उन्होंने लिखा कि उनके पिता एक स्नेही पति, एक आदर्श पिता और उनके परिवार के मुख्य आधारस्तंभ थे। उनकी बुद्धिमत्ता, जीवन मूल्य और अटूट प्यार हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे। इस मुश्किल समय में पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया के पर नीति मोहन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। सिंगर हिमेश रेशमिया, सिंगर श्रेया घोषाल, एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, गौहर खान और श्रेयस तलपड़े जैसी तमाम फेमस हस्तियों ने कमेंट करके इस मुश्किल घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

पिता ने दी थी बेटियों के सपनों को नई उड़ान

बृज मोहन शर्मा ने अपनी चारों बेटियों नीति मोहन, शक्ति मोहन, मुक्ति और कृति मोहन के जीवन को संवारने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी बेटियों की महत्वाकांक्षाओं का हमेशा सपोर्ट किया और उन्हें मनोरंजन तथा कला की दुनिया में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। चाहे संगीत हो, नृत्य हो या एक्टिंग, वे हर कदम पर अपनी बेटियों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी