नमृता मल्ला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'दिलबर दिलबर' के बाद 'थर्मामीटर' ने मचाया बवाल, नम्रता मल्ला ने गाने में पार की बोल्डनेस की सारी हदें

नम्रता मल्ला का नया भोजपुरी गाना 'थर्मामीटर' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस का कातिलाना मूव्स देखकर लोग दंग रह गए हैं। साथ ही गाने के लिरिक्स अश्लील के बावजूद लोग तारीफ कर रह हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला एक बार फिर अपने लेटेस्ट गाने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी नम्रता अपनी हॉट अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो हर पोस्ट में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। अब उनका नया गाना 'थर्मामीटर' रिलीज हुआ है।

हालांकि, एक्ट्रेस का ये गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, 'थर्मामीटर' नाम का यह भोजपुरी गाना 15 मई को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और महज पांच दिनों में ही इसे 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नम्रता मल्ला में गानें में पार की सारी हदें

इस गाने में नम्रता मल्ला का लुक और परफॉर्मेंस फैंस को दीवाना बना रहा है। गाने की खास बात यह है कि इसकी धुन बॉलीवुड के हिट सॉन्ग 'दिलबर दिलबर' से इंस्पायर्ड है। इस भोजपुरी वर्जन को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि बोल विजय चौहान ने लिखे हैं।

गाने में नम्रता मल्ला का डांस और कॉस्ट्यूम काफी बोल्ड है, जो दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। हालांकि गाने के बोल्ड सीन और वीडियो कंटेंट को लेकर आलोचना भी हो रही है क्योंकि इसमें अश्लीलता का स्तर काफी ज्यादा है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर यह तक कहा है कि इस गाने को सार्वजनिक रूप से देखना या सुनना संभव नहीं है। सलाह दी जा रही है कि इसे हेडफोन लगाकर ही देखा जाए।

विवादों के बावजूद गाने को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग नम्रता के डांस, कोरियोग्राफी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गाने का हर एंगल परफेक्ट है, डांस और बीट्स जबरदस्त हैं।" दूसरे ने कहा, "भोजपुरी में अब कुछ नया और बड़ा देखने को मिल रहा है।"

स्टेज शोज में भी देती हैं परफॉर्मेंस

लेकिन खास बात ये है कि नम्रता मल्ला का 'थर्मामीटर' गाना बोल्डनेस और ग्लैमर के कारण सुर्खियों में है, और यह एक बार फिर साबित करता है कि वह ट्रेंड सेट करने में माहिर हैं। बता दें, नम्रता मल्ला ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अन्य कई भोजपुरी गायकों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है और वह अक्सर स्टेज शोज में भी अपनी परफॉर्मेंस देती हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज