बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद बढ़ी कपिल शर्मा की सुरक्षा  
मनोरंजन

Security Upgrade: केप्स कैफे पर दोबारा हमले के बाद बढ़ाई गई कपिल शर्मा की सुरक्षा

Kapil Sharma: कनाडा स्थित केप्स कैफे पर दोबारा हुए हमले के बाद कपिल शर्मा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कपिल को लेकर बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद यह एक्शन लिया गया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kapil Sharma Security Upgrade: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित केप्स कैफे पर एक नहीं दो बार हमला हुआ। पहली गोलीबारी 10 जुलाई को कैफे खुलने के कुछ दिन बाद ही हुई, तो वहीं दोबारा गोलीबारी एक महीने के भीतर 7 अगस्त को हुई। एक महीने के भीतर दो बार हुई गोलीबारी की घटना से जहां कपिल शर्मा और उनके चाहने वाले परेशान हैं, तो वहीं बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकी भी मिली है। इसी वजह से कपिल शर्मा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपिल शर्मा की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। यह फैसला बिश्नोई गैंग से उनको मिली धमकी और केप्स कैफे पर दोबारा हुए हमले के बाद लिया गया है। 

हरजीत सिंह लाडी ने ली थी पहले हमले की जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित केप्स कैफे पर पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था। हमले में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन उस वक्त कैफे के भीतर कर्मचारी मौजूद थे। कैफे पर हमले की यह घटना दिल दहला देने वाली थी। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। 

बिश्नोई गैंग ने ली दूसरे हमले की जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के केप्स कैफे पर दूसरा हमला 7 अगस्त को हुआ था। दोनों हमले की तारीखों पर ध्यान दें तो एक महीने के भीतर यह दूसरा हमला हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी और साथ ही गैंग द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कपिल शर्मा को धमकी भी मिली थी। कपिल शर्मा के कैफे पर हुए दोनों हमले में क्या कनेक्शन है? इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

StartFragment

कपिल शर्मा के प्रमुख टीवी शो

- द कपिल शर्मा शो: यह एक लोकप्रिय कॉमेडी शो है जिसमें कपिल शर्मा विभिन्न किरदारों के माध्यम से दर्शकों को हंसाते हैं। - कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: यह एक और लोकप्रिय कॉमेडी शो है जो कपिल शर्मा के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। - द ग्रेट इंडियन कपिल शो: यह कपिल शर्मा का नवीनतम शो है जिसमें वह विभिन्न मेहमानों के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हैं।

कपिल शर्मा की फिल्में

- किस किसको प्यार करूं: यह कपिल शर्मा की पहली फिल्म थी जो 2015 में रिलीज हुई थी। - फिरंगी: यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें कपिल शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। - ज्विगाटो: यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी जिसमें कपिल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

EndFragment

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात