मंचू भक्तवत्सलम नायडू कैसे बने मोहन बाबू 
मनोरंजन

Mohan Babu Birthday Special: मंचू भक्तवत्सलम नायडू कैसे बने मोहन बाबू, विवादों से रहा गहरा नाता

Mohan Babu Birthday Special: मोहन बाबू तेलुगू सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं, सौंदर्य की हत्या के आप से लेकर पत्रकार पर हमले और बेटे के साथ विवाद तक मोहन बाबू का जीवन विवादों से भरा रहा है।

अनिल सिंह

Mohan Babu Birthday Special: मंचू भक्तवत्सलम नायडू को लोग अब मोहन बाबू के नाम से पहचानते हैं। तेलुगू सिनेमा के दिग्गज कलाकार मोहन बाबू का जन्म 19 मार्च 1946 को मोधुगुलापलेम, तिरुपति, मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था। यह क्षेत्र वर्तमान में भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में मौजूद है। कुछ दिनों पहले ही मोहन बाबू पर सूर्यवंशम फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या की हत्या करवाने का आप एक शख्स ने लगाया था, हालांकि बाद में सौंदर्या के पति की तरफ से सफाई सामने आई की मोहन बाबू पर लगाया गया आरोप निराधार है। वहीं कुछ दिनों पहले मोहन बाबू पत्रकार पर किए गए हमले को लेकर विवादों में घिर गए थे, बेटे के साथी संपत्ति को लेकर भी उनका विवाद चल रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मोहन बाबू का जीवन विवादों से घिरा रहा है।

पत्रकार पर किए गए हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से तेलुगू अभिनेता और निर्देशक मोहन बाबू को राहत मिली और उनकी अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ मोहन बाबू का उनके बेटे के साथ संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है। उस विवाद में भी वह बुरी तरह से मुश्किल में फंसे हुए हैं। मीडिया में पिता और पुत्र के इस झगड़े को लेकर खूब चर्चा और बहस होती है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर हुआ विवाद पुराना नहीं है, यह कुछ समय पहले ही हुआ है। इसी विवाद को लेकर कथित तौर पर मोहन बाबू ने पत्रकार पर हमला किया था।

मोहन बाबू के बेटे मंचू मनोज का आरोप है कि उनके पिता मोहन बाबू ने गलत तरीके से अपनी संपत्ति और फैमिली बिजनेस का बड़ा हिस्सा उनके बड़े भाई मंचू विष्णु को दे दिया है और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। मोहन बाबू के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो वह अब तक तेलुगू सिनेमा की लगभग 500 से अधिक फिल्मों में मुख्य और सहायक भूमिका में काम कर चुके हैं। उन्हें कई फिल्मों के लिए अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 'स्वर्गम नरकम' नाम की फिल्म से की थी।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज