Mithila Palkar (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

वीर दास को थप्पड़ मारने वाला सीन था सबसे कठिन, मिथिला पालकर ने शेयर किया 'हैप्पी पटेल' फिल्म का अनुभव

Mithila Palkar ने बताया कि 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में रूपा का बोल्ड किरदार निभाना मुश्किल था, खासकर वीर दास को थप्पड़ मारना। आमिर खान के साथ काम करना उपलब्धि है। फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी।

अनिल सिंह

Mithila Palkar On Happy Patel: 'त्रिभंगा', 'कारवां' और 'चॉपस्टिक' जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मिथिला पालकर अब एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही हैं। मिथिला ने हाल ही में आईएएनएस से ख़ास बातचीत में बताया कि वीर दास और आमिर खान के साथ काम करके वह खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का नाम 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' है, जो मिथिला के करियर की पहली कॉमेडी फिल्म है।

कॉमेडी में डेब्यू और आमिर खान का साथ

मिथिला पालकर ने फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म को 'हां' कहने के सवाल पर उन्होंने कहा:

करियर की पहली कॉमेडी: "न करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है क्योंकि ये मेरे करियर की पहली कॉमेडी फिल्म है।"

बड़ी उपलब्धि: "फिल्म से इतने बड़े लोग जुड़े हैं, जिन्होंने अपने करियर में कमाल किया है। फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही है और मेरे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।"

रूपा का बोल्ड और बिंदास किरदार

फिल्म में मिथिला ने रूपा नाम की एक बोल्ड और बिंदास लड़की का रोल प्ले किया है, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

अलग नज़रिए से परखना: "फिल्म मेरे लिए भी बहुत अलग है। फिल्म में मेरा बोलने का तरीका, चलने का तरीका बिल्कुल अलग है। इस फिल्म के लिए मुझे खुद को अलग नजरिए से परखने का मौका मिला है।"

चुनौतियाँ: कॉमेडी जॉनर नया होने के कारण सेट पर शूटिंग के समय मिथिला को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रूपा का किरदार निभाना मुश्किल रहा क्योंकि रूपा की एक अलग दुनिया है, और शूटिंग के दौरान अपशब्दों से भरे वाले डायलॉग्स बोलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

वीर दास को थप्पड़ मारना था सबसे मुश्किल

मिथिला के अनुसार, एक्टिंग के दौरान उन्हें सबसे ज़्यादा मुश्किल अपने को-एक्टर वीर दास को थप्पड़ मारने वाले सीन में आई।

गिल्ट न होना: उन्होंने बताया, "सबसे ज्यादा मुश्किल था वीर को थप्पड़ मारना, क्योंकि रूपा एक ऐसा किरदार है जिसके अंदर गिल्ट (अपराधबोध) नहीं है।"

कॉमेडी एक्सप्रेशन: "सेट पर वीर को थप्पड़ मारना था और गिल्ट भी महसूस नहीं नहीं करना था। चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने भी काफी मुश्किल थे क्योंकि सीन कॉमेडी से भरे थे।"

वीर का सहयोग: हालांकि, वीर दास ने सेट पर उनकी काफी मदद की। वीर ने उन्हें सलाह दी थी कि "तुम सब अपनी लाइनों के साथ खेलो, कॉमेडी खुद-ब-खुद आ जाएगी।"

आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ट्रेलर दिसंबर में रिलीज हो चुका है और फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद