घूसखोर पंडत पर अनूप जलोटा का रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'पंडत' को पुजारी कर दो...Ghooskhor Pandat कंट्रोवर्सी में कूदे अनूप जलोटा, मेकर्स को दी टाइटल बदलने की सलाह

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर जारी विवाद में अब अनूप जलोटा भी शामिल हो गए हैं। भजन गायक ने मेकर्स को नाम बदलने की सलाह देते हुए नया टाइटल सुझाया है।

स्नेहा मौर्या

Anup Jalota On Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टाइटल इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। फिल्म का टीजर 3 फरवरी को रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिल रहा है। अब इस मामले में मशहूर भजन और ग़ज़ल गायक अनूप जलोटा भी कूद पड़े हैं और उन्होंने मेकर्स को एक अलग ही सलाह दे डाली है।

अनूप जलोटा ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ‘पंडित’ शब्द एक धर्म और जाति से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे नकारात्मक रूप में दिखाना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने मेकर्स को सुझाव दिया कि अगर टाइटल में छोटा सा बदलाव कर दिया जाए, तो पूरा विवाद खत्म हो सकता है।

अनूप जलोटा ने ‘घूसखोर पंडत’ का सुझाया नया टाइटल

अनूप जलोटा के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत’ की जगह ‘घूसखोर पुजारी’ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुजारी कोई जाति या धर्म नहीं होता, बल्कि पूजा करने वाला कोई भी व्यक्ति पुजारी हो सकता है। अनूप जलोटा ने कहा, “पंडित एक जाति और धर्म से जुड़ा शब्द है। किसी जाति को घूसखोर कहना गलत है। अगर टाइटल ‘घूसखोर पुजारी’ कर दिया जाए, तो पुजारी कोई भी हो सकता है...मैं, आप या कोई और।”

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी कोई एक समुदाय नहीं है, बल्कि जो भी पूजा करता है वही पुजारी कहलाता है। ऐसे में टाइटल बदलने से कई लोगों की नाराजगी खत्म हो सकती है और फिल्म को लेकर बनी मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी।

गौरतलब है कि ‘घूसखोर पंडत’ के टीजर के सामने आते ही फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग तेज हो गई थी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फिल्म का नाम एक खास वर्ग को बदनाम करता है और समाज में गलत संदेश देता है।

विवाद यहीं नहीं रुका। भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग उठाई। वहीं ब्रज क्षेत्र के संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने और मेकर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामला बढ़ने के बाद लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज

मामला इतना बढ़ा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फिल्म की बात करें तो ‘घूसखोर पंडत’ में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और श्रद्धा दास अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज