एक्टर ममूटी (सौ. @PIBAhmedabad)
मनोरंजन

National Film Awards: एक्टर ममूटी को मिला चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया अवॉर्ड

Mammootty National Film Awards: मलयालम स्टार ममूटी ने 'ब्रमायुगम' में कोडुमोन पोट्टी के किरदार के लिए चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। 72वें समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।

अपूर्वा नायक

Mammootty Receives 4th National Film Award: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ममूटी ने फिर से एक बार इतिहास रच दिया है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफी गर्मजोशी के साथ एक्टर ममूटी को ये अवॉर्ड सौंपा। जैसे ही एक्टर ममूटी स्टेज पर पहुंचे, वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस ने उन्हें स्टैडिंग ओवेशन देकर सम्मान का प्रदर्शन किया।

कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया अवॉर्ड

एक्टर ममूटी को फिल्म ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल हुआ। ममूटी के साथ ही बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन को भी फिल्म चंदू चैपिंयन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड सम्मान मिला है।

चौथा नेशनल अवॉर्ड

आपको बता दें कि एक्टर ममूटी ने जीवन का चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले उन्हें साल 1990 में फिल्म मथिलुकल और ओरु वडक्कन वीरगाथा, साल 1994 में फिल्म पोंथन माडा और विधेयन और साथ ही साल 1999 में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिल चुका है।

अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले ममूटी?

72वां नेशनल फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद ममूटी ने इसे अपने लंबे सफर में साथ देने वाले लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश से मिलने वाली पहचान किसी भी कलाकार के लिए प्रेरणा का काम करती है। ममूटी ने अपने डायरेक्टर, टेक्नीशियन, को-एक्टर्स, प्रोड्यूसर और दर्शकों को अपने सफर का अहम हिस्सा बताया।

ब्लैक एंड व्हाइट में बनी है ब्रमायुगम

राहुल सदाशिवन के निर्देशन में बनी ब्रमायुगम साल 2024 में रिलीज हुई पीरियड लोक हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी 17वीं सदी के केरल की पृष्ठभूमि में सेट है। फिल्म में ममूटी के अलावा अर्जुन अशोकन, सिद्धार्थ भारतन और अमलदा लिज भी नजर आए हैं। फिल्म को पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया था।

ममूटी ने बताया कि मोनोक्रोम ट्रीटमेंट उनके लिए एक अलग एक्सपीरियंस था। उन्होंने कहा कि यह शायद उनकी पहली पूरी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है। फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड में एक और सम्मान मिला। शहनाद जलाल को 'ब्रमायुगम' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। इस तरह फिल्म ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दो पुरस्कार अपने नाम किए।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प