मालामाल वीकली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया0  
मनोरंजन

20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल पर बड़ा अपडेट; डायरेक्टर को लेकर सामने आई सच्चाई

Malamaal Weekly Update: ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। परेश रावल ने सीक्वल कंफर्म किया, लेकिन डायरेक्टर अमित शर्मा ने फिल्म से जुड़ने की खबरों को खारिज किया।

स्नेहा मौर्या

 Malamaal Weekly Sequel: साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब करीब दो दशक बाद यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसका सीक्वल बनने जा रहा है। ‘मालामाल वीकली 2’ की खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

 ‘मालामाल वीकली’ के सीक्वल को लेकर बढ़ी उत्सुकता

फिल्म के सीक्वल को लेकर खुद परेश रावल ने पुष्टि की थी कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि एक बार फिर पुरानी स्टारकास्ट बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीक्वल में रितेश देशमुख और राजपाल यादव भी नजर आ सकते हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

डायरेक्टर को लेकर आई सच्चाई

सीक्वल की घोषणा के बाद खबरें आई थीं कि फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करने वाले हैं। हालांकि, अब खुद अमित शर्मा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह इस फिल्म से किसी भी तरह जुड़े नहीं हैं। उन्होंने यह भी अपील की कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाने से बचना चाहिए।

कौन संभालेगा निर्देशन?

अमित शर्मा के इनकार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘मालामाल वीकली 2’ को डायरेक्ट कौन करेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की पूरी टीम और डायरेक्टर को लेकर साफ जानकारी सामने आएगी।

पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

‘मालामाल वीकली’ उन फिल्मों में से एक थी, जिसने बिना बड़े स्टारकास्ट के भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपने बजट से करीब 6 गुना ज्यादा कमाई की थी और यह एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया था, जिन्होंने इसे मलयालम में ‘आमायुम मुयालुम’ नाम से भी रीमेक किया।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

‘मालामाल वीकली 2’ की खबर ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं। अब दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और कौन-कौन से कलाकार इसमें नजर आएंगे। अगर सब कुछ सही रहा, तो यह सीक्वल एक बार फिर कॉमेडी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकता है।

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार