लक्ष्मी नारायण (Photo Credits: Instagram) 
मनोरंजन

टीवी शो लक्ष्मी नारायण’ के मेकर्स ने भगवान के दर्शन का निकाला अनोखा तरीका

चैत्र मास के पावन महीने में, कलर्स पूरे भारत के भक्तों को लक्ष्मी और नारायण के दिव्य जोड़े का आशीर्वाद पाने का अनूठा मौका दे रहा है।

आकाश जायसवाल

मुंबई: चैत्र मास के पावन महीने में, कलर्स पूरे भारत के भक्तों को लक्ष्मी और नारायण के दिव्य जोड़े का आशीर्वाद पाने का अनूठा मौका दे रहा है। जैसा कि यह एचजीईसी 22 अप्रैल को रात 10 बजे अपनी महाकृति 'लक्ष्मी नारायण - सुख सामर्थ्य संतुलन' का प्रीमियर करने के लिए तैयार है, इसने एक अनोखे आध्यात्मिक अनुभव का अनावरण किया है जो पारंपरिक पूजा-अर्चना की सीमाओं से परे है। लाखों लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार, कलर्स ने अयोध्या और दिल्ली में मनोरम 4डी इंटरैक्टिव मंदिर बनाए हैं।

ये आकर्षक गर्भगृह भक्तों को लक्ष्मी नारायण की दिव्य उपस्थिति का अभूतपूर्व ढंग से आनंद लेने की सहूलियत देते हैं। चैनल सभी को इस मंदिर में आमंत्रित करता है ताकि उन्हें ऐसे लोक में ले जाया जा सके जहां देवता जीवित हो उठते हैं, जिससे ऐसा अनूठा मंच तैयार होगा जहां भक्त उनकी आभा को महसूस कर सकते हैं। हालांकि, यह आध्यात्मिक सफर यहीं समाप्त नहीं होता है। कलर्स ने एक अत्याधुनिक डिजिटल मंदिर भी लॉन्च किया है, जो भक्त अपने घर में बैठकर ही लक्ष्मी और नारायण का आशीर्वाद पा सकते हैं। दर्शन करने हेतु यहां क्लिक करें:

अपनी स्क्रीन पर बस कुछ टैप करके, भक्त आध्यात्मिक ज्ञान के वर्चुअल तीर्थ में कदम रख सकते हैं। चाहे कोई 4डी मंदिरों के दर्शन करना चाहे या डिजिटल मंदिर का भ्रमण करना चाहे, वे लक्ष्मी और नारायण की महिमा देख सकते हैं और उनसे प्रार्थना करके अपने मन की बात कर सकते हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब