मनोरंजन

भगवा बॉक्सर पहनकर मतदान करने पहुंचे शक्ति कपूर, यूजर्स ने ली चुटकी

20 नवंबर को मुंबई में मतदान करने पहुंचे शक्ति कपूर पर लोगों की नजरे टिक गई, दरअसल शक्ति कपूर भगवा कलर की बॉक्सर पहनकर मतदान करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने के इस अंदाज पर चुटकी ली है।

अनिल सिंह

मुंबई: 20 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए एक चरण में हुए मतदान में राज्य भर के लोगों ने हिस्सा लिया। मुंबई की अगर बात करें तो यहां आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए शक्ति कपूर भी शाम के वक्त मतदान केंद्र पहुंचे और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उंगली पर मतदान की स्याही लगाकर वह मीडिया को दिखाने लगे कि उन्होंने वोट डाल दिया है, लेकिन इस बीच सब की नजर उनकी बॉक्सर पर थी, उन्होंने भगवा कलर की बॉक्सर पहनी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने चुटकी ली है। वह यह कहते हुए नजर आए हैं कि उन्हें पता चल गया है कि शक्ति कपूर ने किसे वोट दिया।

सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर के वोटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शक्ति कपूर के मतदान पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने शक्ति कपूर की तारीफ की है कि इतना बड़ा सितारा होकर भी साधारण कपड़े पहन कर मतदान करने पहुंचा है, तो वहीं कुछ लोगों ने शक्ति कपूर के भगवा कलर के बॉक्सर पर चुटकी ली है और वह यह कहते हुए नजर आए हैं, शक्ति कपूर ने इशारे में ही बता दिया है कि वह किसे वोट डालकर आए हैं।

शक्ति कपूर ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत 1975 में की थी। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाया। 90 के दशक में उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ जमी थी। जब उन्होंने पर्दे पर खलनायक की भूमिका को छोड़कर एक कॉमेडियन का किरदार निभाना शुरू किया था। खलनायक के किरदार में तो उन्हें पसंद किया ही गया लेकिन कॉमेडियन के किरदार में उन्हें ज्यादा शोहरत मिली। शक्ति कपूर साल 2023 में एनिमल फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा साल 2019 में रंगीला राजा, 2018 में आई फिल्म द जर्नी ऑफ़ कर्मा जैसी फिल्मों में अभी नजर आए। बॉलीवुड में उनका सफर अब भी जारी है।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार