माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मैं सिर्फ एक मां और पत्नी थी’, डेनवर में बिताए सादगी भरे दिनों को याद कर भावुक हुईं Madhuri Dixit

Madhuri Dixit Simple Life: माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद अमेरिका के डेनवर में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए बताया कि वहां लोग उन्हें सिर्फ ‘मिसेज नेने’ के रूप में जानते थे।

सोनाली झा

Madhuri Dixit Denver Life: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में वह दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान माधुरी ने शादी के बाद अमेरिका के डेनवर में बिताए अपने दिनों को याद किया और बताया कि वहां उन्हें एक सामान्य जीवन जीने का मौका मिला था।

इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी आम लोगों की तरह बिना पहचान के घूमने-फिरने या गोलगप्पे खाने का मन करता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह आज भी ऐसा करती हैं। माधुरी ने बताया कि कई बार वह टोपी पहनकर और साधारण कार में बाहर निकलती हैं ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें। इस तरह वह अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड का आनंद लेती हैं और फिर चुपचाप घर लौट आती हैं।

डेनवर में कोई नहीं जानता था कि मैं स्टार हूं

माधुरी ने बताया कि शादी के बाद जब वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ डेनवर में रहने लगीं, तब वहां ज्यादातर लोग अमेरिकी थे और भारतीय समुदाय बहुत छोटा था। ऐसे में बहुत कम लोग जानते थे कि वह भारत की एक बड़ी फिल्म स्टार हैं। उन्होंने कहा कि वहां मैं सिर्फ मिसेज नेने थी। लोग मुझे एक सर्जन की पत्नी के रूप में जानते थे। मैं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती थी, उन्हें वापस लेकर आती थी और एक सामान्य मां की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाती थी।

पड़ोसियों को बतानी पड़ी अपनी पहचान

माधुरी ने एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनके घर के बाहर एक कार बार-बार चक्कर लगा रही थी। इसे देखकर पड़ोसी चिंतित हो गए और उन्होंने फोन कर पूछा कि क्या पुलिस को बुलाना चाहिए। तब माधुरी ने उन्हें समझाया कि वह भारत में एक सेलिब्रिटी हैं और संभवतः कुछ लोग उन्हें देखने के लिए वहां आए होंगे। यह सुनकर उनके पड़ोसी भी हैरान रह गए।

परिवार के साथ बिताया सबसे खूबसूरत समय

अभिनेत्री ने कहा कि डेनवर में बिताया गया समय उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौरों में से एक था। अपने बच्चों को बड़ा होते देखना और परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि एक खुशहाल परिवार का सपना उन्होंने वहीं जीया। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र