हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी और राम कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे', राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट

Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने दावा किया कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी के लिए दिल में खास भावनाएं रखते हैं और उनके लिए गेम खेल रहे हैं। हालांकि, यह केवल राम कपूर की व्यक्तिगत राय है।

सोनाली झा

Lock Upp 2 Netflix Reality Show: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दिन नए खुलासे और रिश्तों को लेकर चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। इस बार शो के प्रतियोगी राम कपूर के एक बयान ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने साथी प्रतियोगियों से बातचीत के दौरान अभिनेता हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर अपनी राय रखी।

शो के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान राम कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी के लिए ही गेम खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर शो जीतने की स्थिति में शिवांगी होंगी, तो मुझे लगता है कि हर्षद खुद पीछे हट जाएंगे। जिस तरह वह उस दिन शिवांगी के लिए रोए थे, उससे साफ लगता है कि वह उनसे प्यार करते हैं, लेकिन चुपचाप।

राम कपूर ने क्या कहा

राम कपूर ने आगे यह भी कहा कि उनकी नजर में यह रिश्ता एकतरफा हो सकता है। उनके मुताबिक, शिवांगी इस बात से वाकिफ हैं कि हर्षद उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन वह उसी तरह की भावनाएं नहीं रखतीं। हालांकि, यह केवल राम कपूर की व्यक्तिगत राय है और हर्षद या शिवांगी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शो में लगातार हो रहे हैं बड़े खुलासे

'लॉक अप 2' अपने विवादित और भावनात्मक खुलासों की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने और अभिनेता गौरव खन्ना के रिश्ते और तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। वहीं, राम कपूर ने भी अपने बचपन से जुड़ा एक दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए बताया था कि हॉस्टल में उनके साथ शोषण हुआ था।

क्या है लॉक अप 2 का कॉन्सेप्ट

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप 2' में कई चर्चित सेलिब्रिटीज को जेल जैसे माहौल में रखा जाता है। प्रतियोगियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रहकर कठिन टास्क और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में शो से सुनीता आहूजा बाहर हुई हैं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले एपिसोड्स में हर्षद और शिवांगी के रिश्ते को लेकर कोई नया मोड़ देखने को मिलता है या नहीं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें