राम कपूर और गौतमी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया 
मनोरंजन

Lock Upp 2 Controversy: 'जो बदमाशी करे, उसे टोको' लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी

Ram Kapoor Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप' में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच हुए तीखे विवाद के बाद अब राम की पत्नी गौतमी कपूर उनके सपोर्ट में आगे आई हैं।

यति सिंह

Gautami Kapoor Supports Ram Kapoor: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चल रहे फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो के भीतर चल रही कंटेस्टेंट्स की आपसी जंग अब सोशल मीडिया पर भी एक बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। हाल ही के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि किस तरह जेल के भीतर मौजूद सभी सदस्य दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं।

इस पूरे घमासान के केंद्र में फेमस एक्टर राम कपूर आ गए हैं, जिन्होंने शो के भीतर एक बड़ा स्टैंड लिया है। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसमें उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी मजबूती से अपने पति के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

जेल के भीतर दो गुटों में बंटे कंटेस्टेंट्स

शो के अंदरर चल रही इस खींचतान ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पूरी जेल दो हिस्सों में बंट गई। एक तरफ जहां श्रेया कालरा, माधुरी जैन और शिल्पा शिंदे का गुट दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बाकी के तमाम प्रतियोगी एकसाथ नजर आए। इस आपसी टकराव के दौरान राम कपूर ने बड़े गुट का पक्ष लेते हुए शिल्पा शिंदे को सीधे अपने निशाने पर ले लिया।

राम कपूरने बातचीत के दौरान शिल्पा से जुड़े एक पुराने और बेहद संवेदनशील कानूनी मामले का जिक्र कर दिया। राम कपूर ने शिल्पा के पुराने झूठे यौन उत्पीड़न के मामले को सबके सामने उठाते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद से ही शो का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।

पति की बेबाकी पर गौतमी कपूर ने किया सपोर्ट

'लॉक अप 2' राम कपूर के इस आक्रामक रविए को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली राय देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग जहां राम के बयानों की आलोचना करते हुए उन्हें लगातार ट्रोल कर रहा है, वहीं उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने इन आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

गौतमी कपूर ने साफ किया कि उन्हें ऑनलाइन होने वाली नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम कपूर के सपोर्ट में कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नफरत करने वाले भले ही नफरत फैलाते रहें, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि राम कपूर ने आखिरकार अपनी आवाज उठाई है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर