सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं ये 5 कलाकार, सलमान खान के साथ करने वाले है काम

Lawrence Bishnoi Hitlist: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में है। सलमान के साथ काम करने वाले 5 कलाकारों को कथित हिटलिस्ट से जोड़ने वाले दावे की पुष्टि की जानकारी यहां पढ़ें।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सलमान के साथ काम करने वाले 5 सितारे चर्चा में

  • शाहरुख से अक्षय तक, इन सितारों के नाम चर्चा में

  • सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े 5 सितारे

Salman Khan Vs Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि इस जानलेवा हमले के बाद फिलहाल टाइगर श्रॉफ सकुशल है। लेकिन इस हमले ने पूरे बॉलीवुड को हैरान कर दिया है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग काफी समय से सलमान खान से जुड़े लोगों को धमकियां और हमले की साजिश करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा इसकी जिम्मेदारी ली गई है और कहा जा रहा है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसके साथ ऐसा ही अंजाम होगा।

इस बीच सलमान के साथ काम करने वाले पांच कलाकारों को लॉरेंस बिश्नोई की कथित हिटलिस्ट से जोड़ने वाला दावा भी ध्यान खींच सकता है। हालांकि, इन पांच कलाकारों के नामों और किसी नई सूची की आधिकारिक पुष्टि के नहीं की जा सकती है।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले कलाकार

शाहरुख खान

सलमान खान और शाहरुख खान यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म टाइगर वर्सेस पठान में साथ नजर आने वाले हैं। जहां सलमान खान टाइगर के तौर पर और शाहरुख खान पठान के तौर पर नजर आने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर वर्सेस पठान में दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आ सकती है। इस फिल्म में वो कथित तौर पर रुबाई नाम का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती है।

कटरीना कैफ

शाहरुख खान, सलमान खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में कटरीना कैफ के भी नजर आने की बात कही जा रही है। इस फिल्म में कटरीना कैफ कथित तौर पर जोया के किरदार में नजर आ सकती है।

कृति सेनन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किक 2 में कृति सेनन उनके अपोजिट नजर आने वाली है। किक फिल्म के सीक्वल में जैकलिन फर्नांडिस की जगह कृति सेनन सलमान खान के साथ एक्टिंग करती दिखायी देगी।

अक्षय कुमार

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किक 2 में अक्षय कुमार भी दिखायी दे सकते है। इस फिल्म में वो विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा