लारा दत्ता (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर

Lara Dutta Struggle: लारा दत्ता ने 22 की उम्र में मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रचा और बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। संघर्ष, हिट फिल्मों और फ्लॉप्स के बीच लारा दत्ता का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा।

सोनाली झा

Lara Dutta Birthday Special Story: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल, 1978 को गाजियाबाद में हुआ था। लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमर और सफलता के पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। एक समय ऐसा भी था जब लारा को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

लारा दत्ता ने बताया था कि वह दीया मिर्जा के साथ एक अपार्टमेंट में रहती थीं और कई बार पैसे बचाने के लिए सिर्फ नूडल्स खाकर दिन गुजारना पड़ता था। उन दिनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन लारा ने हार नहीं मानी और अपने दम पर आगे बढ़ती रहीं। लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

लारा दत्ता ने रखा बॉलीवुड में कदम

लारा दत्ता से पहले सुष्मिता सेन (1994) और बाद में हरनाज संधू ने यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने लारा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। लारा ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जो हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘मस्ती’, ‘नो एंट्री’, ‘भागम भाग’, ‘पार्टनर’ और ‘हाउसफुल’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

लारा दत्ता की पर्सनल लाइफ

करियर के दौरान लारा दत्ता ने कई फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा। ‘बेल बॉटम’, ‘अजहर’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘डेविड’ जैसी फिल्मों के न चल पाने से उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। लारा दत्ता ने साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है, सायरा। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस को लगातार इंप्रेस करती रहती हैं।

अब भी जारी है एक्टिंग का सफर

करीब 25 साल के करियर में लारा दत्ता 35 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। आने वाले समय में लारा ‘वेलकम 3’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। उनका सफर इस बात का सबूत है कि मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी