संजय दत्त और अरशद वारसी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्यार, हंसी और गांधीगिरी... 20 साल बाद भी क्यों खास है ये फिल्म? संजय दत्त-अरशद वारसी का जादू अब भी बरकरार

Lage Raho Munna Bhai Anniversary: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

यति सिंह

Lage Raho Munna Bhai 20 Years: भारतीय सिनेमा की हिस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो टाइम सीमा को लांघकर दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं। दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी कल्ट क्लासिक फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई भी एक ऐसी ही रचना है। इस सुपरहिट कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे दो दशक यानी 20 साल हो चुके हैं। साल 2006 में आई इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि समाज को गांधीगिरी और अहिंसा का एक बिल्कुल नया पाठ सिखाया।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की आइकॉनिक झलकियां

फिल्म की इस शानदार 20वीं सालगिराह का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में संजय दत्त और अरशद वारसी के कई यादगार सीन को पिरोया गया है। वीडियो के साथ मेकर्स ने एक खूबसूरत मैसेज लिखते हुए कहा कि यह एक ऐसी फिल्म के दो दशक हैं जिसने हर किसी को प्यार, डायलॉग और थोड़ी सी गांधीगिरी के जरिए हर मुश्किल हल करना सिखाया। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी पुरानी यादें ताजा करने लगे हैं।

एक झूठे दांव से शुरू हुई दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

यह कहानी मुंबई के एक देसी गैंगस्टर मुन्ना और उसके वफादार साथी सर्किट के इर्द-गिर्द घूमती है। 2003 में आई मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. के इस सीक्वल में मुन्ना को रेडियो जॉकी जान्हवी से प्यार हो जाता है, जिसका रोल विद्या बालन ने निभाया था। जान्हवी को लुभाने के लिए मुन्ना खुद को महात्मा गांधी के विचारों का विशेषज्ञ और इतिहास का बड़ा प्रोफेसर बता बैठता है। इस झूठ को सच साबित करने के चक्कर में वह गांधीजी के दर्शन को गहराई से समझता है और आगे चलकर यही विचार उसकी और पूरे समाज की जिंदगी बदल देते हैं।

दमदार स्टारकास्ट और कालजयी संगीत का अनूठा संगम

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टारकास्ट और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक भी रहा। संजय दत्त और अरशद वारसी की आइकॉनिक जोड़ी के अलावा बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल और दीया मिर्जा जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से कहानी में प्राण फूंक दी।

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद

दिल्ली मार्च पर लगा ब्रेक, केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने बदला मूड; जानिए SC में क्या हुआ

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील