क्योंकि सास भी कभी बहू थी का लेटेस्ट एपिसोड (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: तुलसी-मिहिर के रिश्ते में नई हलचल, करण-नंदिनी के बीच बढ़ा शक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में नॉयना के जाने के बाद शांति निकेतन में खुशियां लौटी हैं, लेकिन करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। वकील से मुलाकात ने तलाक का शक पैदा किया है।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी का आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में है। शो में हाल ही में नॉयना की सच्चाई सामने आने के बाद तुलसी ने उसे शांति निकेतन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बड़े खुलासे के बाद घर में एक बार फिर खुशी का माहौल लौटता नजर आ रहा है। परिवार के सदस्य अब तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी कराने की तैयारी में जुट गए हैं, जिससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

जहां एक ओर घर में खुशियां लौट रही हैं, वहीं दूसरी तरफ करण और नंदिनी के रिश्ते में दरार साफ नजर आने लगी है। शो में दिखाया गया है कि करण चुपचाप किसी से मिलने जाता है, जिसे लेकर नंदिनी को शक हो जाता है। नंदिनी उसका पीछा करती है और देखती है कि करण एक वकील से मिल रहा है। यह देखकर उसके मन में कई सवाल खड़े हो जाते हैं और वह करण का सामना करती है।

तलाक का शक या कोई बड़ा राज

नंदिनी करण से सवाल करती है कि वह वकील से क्यों मिला और क्या वह तलाक की योजना बना रहा है। इतना ही नहीं, वह यह भी बताती है कि वह पिछले कुछ समय से करण पर नजर रख रही थी। उसे पता चलता है कि करण अक्सर मालाबार हिल्स में किसी से मिलने जाता है। जब नंदिनी इस बारे में पूछती है, तो करण उसे भरोसा दिलाता है कि वह जल्द ही सभी सवालों का जवाब देगा। इस सस्पेंस ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

तुलसी-मिहिर की नोकझोंक ने जीता दिल

दूसरी तरफ, नॉयना के जाने के बाद मिहिर एक बार फिर तुलसी को मनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फैंस इस बात से खासे खुश हैं कि शो में एक बार फिर पुराने दिनों की झलक देखने को मिल रही है, जहां रिश्तों में प्यार और तकरार दोनों साथ-साथ चलते हैं। आने वाले एपिसोड में और बढ़ेगा रोमांच

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपडेट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं। करण और नंदिनी के रिश्ते का सच क्या है और क्या तुलसी-मिहिर की शादी दोबारा होगी ये सवाल दर्शकों को शो से जोड़े हुए हैं। कुल मिलाकर, शो एक बार फिर अपने हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार