पहली हिट फिल्म के बावजूद गुमनाम हुई ये एक्ट्रेसेस  
मनोरंजन

Bollywood Actress: किम शर्मा से गायत्री जोशी तक, पहली हिट फिल्म के बावजूद गुमनाम हुई ये एक्ट्रेसेस

Bollywood Actresses Who Disappeared After Superhit Film: शाहरुख खान से सलमान खान तक की फिल्मों में काम कर चुकी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्हें पहली फिल्म से जबरदस्त शोहरत मिली लेकिन वह अब गुमनामी में खो गई हैं।

अनिल सिंह

Bollywood Actresses Who Disappeared: मोहब्बतें फिल्म में नजर आई किम शर्मा रही हों या फिर शाहरुख खान की स्वदेश में नजर आई गायत्री जोशी, अपनी पहली फिल्म से जबरदस्त शोहरत पाने वाली कुछ एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में ऐसी हैं जो अब गुमनामी में खो गई हैं। इस लिस्ट में स्नेहा उल्लाल, भूमिका चावला, ग्रेसी सिंह, प्रीति झंगियानी और उदिता गोस्वामी जैसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

स्नेहा उल्लाल सलमान खान की फिल्म लकी में नजर आई थी, ऐश्वर्या राय की तरह दिखने की वजह से स्नेहा उल्लाल काफी समय चर्चा में रही। लेकिन फिलहाल वह गुमनामी में खो गई हैं। प्रीति झंगियानी और किम शर्मा दोनों ही मोहब्बतें नाम की फिल्म में नजर आए थे, लेकिन पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्मों में इनका जादू नहीं चल पाया, फिलहाल दोनों गुमनामी में खो गई हैं। ग्रेसी सिंह ने आमिर खान की फिल्म लगान से डेब्यू किया था इसके बाद वह मुन्ना भाई एमबीबीएस नाम की फिल्म में भी नजर आई, लेकिन अब वह बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Namastey London: होली पर दोबारा रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की ये फिल्म, पहले भी करोड़ों का किया था कारोबार

भूमिका चावला ने भी सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई, लेकिन बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग का जादू नहीं चल पाया। साल 2003 में पाप फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उदिता गोस्वामी भी कई फिल्मों में नजर आई, लेकिन वह भी अब गुमनामी में खो गई हैं। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया था, बाद में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। आज भी लोग उनकी वापसी देखना चाहते हैं। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में वापसी के संकेत दिए हैं। किम शर्मा और उदिता गोस्वामी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अभी एक्टिव हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि बॉलीवुड में यह वापसी कब करती हैं।

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन