कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शादी से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिश्ते में आई थी दरार, करण जौहर के शो में बताई वजह

Kiara Advani Sidharth Malhotra Love Story: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बदलते व्यवहार से परेशान होकर कियारा आडवाणी ने ब्रेकअप कर लिया था। कारगिल में 30 दिनों तक लगातार बातचीत के बाद दोनों फिर करीब आ गए।

सोनाली झा

Highlights

  • कियारा आडवाणी ने बताया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का बदलता व्यवहार उन्हें परेशान करता था।

  • सिद्धार्थ कभी कियारा के बेहद करीब आ जाते थे, तो कभी उनसे दूरी बना लेते थे।

  • कारगिल में ‘शेरशाह’ की शूटिंग से पहले कियारा ने सिद्धार्थ से अपने रिश्ते को लेकर बात की थी।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Breakup Story: बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया और आज एक खुशहाल परिवार के रूप में जिंदगी बिता रहे हैं।

हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी से पहले दोनों के रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आया था, जब कियारा ने सिद्धार्थ से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसकी वजह खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी निजी जिंदगी और रिश्ते से जुड़े कई किस्से साझा किए।

सिद्धार्थ के बदलते बर्ताव से परेशान हो गई थीं कियारा

कियारा आडवाणी ने बताया कि रिश्ते की शुरुआत में सिद्धार्थ का व्यवहार कभी बेहद प्यार भरा होता था, तो कभी वह उनसे बिल्कुल दूरी बना लेते थे। अभिनेता के इस रवैये से कियारा काफी परेशान हो गई थीं। कियारा ने उनसे कहा था कि वह रिश्ते में आधा-अधूरा साथ नहीं चाहतीं। उनके लिए या तो पूरी तरह साथ रहना मायने रखता है या फिर बिल्कुल अलग हो जाना।

काम पर फोकस करना चाहते थे सिद्धार्थ

कियारा की बात सुनकर सिद्धार्थ ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने अभिनेत्री से कहा था कि वह जानते हैं कि कियारा किसी भी वादे को गंभीरता से लेती हैं और उनके साथ रिश्ता एक पक्की प्रतिबद्धता होगी। लेकिन उस समय वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि काम के बीच कोई दूसरी चीज आए। इसके बाद दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाने का फैसला किया। हालांकि, यह दूरी ज्यादा दिनों तक नहीं रही।

कारगिल में शूटिंग के दौरान फिर करीब आए दोनों

कियारा ने बताया था कि कारगिल में शूटिंग के दौरान भी सिद्धार्थ मल्होत्रा उनसे लगातार संपर्क में रहते थे। वहां नेटवर्क की समस्या होने के बावजूद दोनों रोज फोन पर बात करते थे। करीब 30 दिनों तक उनकी बातचीत जारी रही। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे की अहमियत का एहसास हुआ और जल्द ही उनका रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया।

शादी के बाद बने एक बेटी के माता-पिता

सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया। आज यह कपल अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज