खुशी मुखर्जी अतरंगी पहनावे को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल 
मनोरंजन

कौन हैं खुशी मुखर्जी, करोड़ो की कमाई पर हो रही चर्चा, पहनावे पर होती हैं ट्रोल

खुशी मुखर्जी का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल वह अपनी करोड़ों की कमाई को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह अपने पहनावे को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: खुशी मुखर्जी अपने अतरंगी फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका कहना है कि उन्हें उर्फी जावेद और हॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन मिलती है। कुछ समय पहले उन पर यह आरोप लगा था कि वह बिना अंडरगारमेंट पहने अजीबोगरीब कॉस्ट्यूम पहनकर पैपराजी को पोज दिया करती थी। फलक नाज समेत सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स में उन्हें अंडरगारमेंट पहनने की सलाह दे दी थी। फिलहाल खुशी मुखर्जी अपनी करोड़ों की इनकम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने खुद दावा किया है कि 2 महीने के भीतर घर बैठे उन्होंने 10 करोड़ रुपए कमाए हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान खुशी मुखर्जी ने यह दावा किया कि उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसे बेचकर उन्होंने मोटी रकम हासिल की। जब उनसे पूछा गया वीडियो कहां और कैसे बेचे गए? तो खुशी मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने एक ऐप बनाया था जो अभी भी मौजूद है, लेकिन अब उसका कंटेंट उन्होंने बदल दिया है। इसी ऐप पर वीडियो बेचे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अश्लील कंटेंट परोस रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया वैसा कोई कंटेंट नहीं था। वेब सीरीज जैसा था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ही यह दावा किया है कि 2 महीने में उन्होंने 10 करोड़ की कमाई की है।

कौन हैं खुशी मुखर्जी

खुशी ने बताया कि उनके ऐप पर जब लोग आते हैं तो इसके लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ती है, तब जाकर वह ऐप अनलॉक होता है, हालांकि ऐप पर उन्होंने किस तरह का कंटेंट बेचा था इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि वहां कुछ अश्लील नहीं होता है, बस नॉर्मल है हेलो होती है। खुशी मुखर्जी के बारे में अगर बात करें तो वह टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर उनके अतरंगी ड्रेस वाले कई सारे वीडियो उपलब्ध है। उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई बार उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। उनके पहनावे को अश्लील बताया जाता है।

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई