खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक सॉन्ग 'गजब तोहार नैना' रिलीज सोना पांडे के साथ मचाया धमाल 
मनोरंजन

Khesari Lal Yadav: 'गजब तोहार नैना' सॉन्ग रिलीज, खेसारी-सोना की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Gajab Tohar Naina: खेसारी लाल यादव और सोना पांडे का नया रोमांटिक सॉन्ग 'गजब तोहार नैना' रिलीज। फैंस दे रहे अच्छा रिएक्शन, लेकिन छठ गीतों की डिमांड बढ़ी।

अनिल सिंह

Khesari Lal Yadav New Song Gajab Tohar Naina: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार बैक-टू-बैक हिट गाने रिलीज कर रहे हैं। उनके पिछले गाने 'लाल घघरी' का खुमार अभी फैंस के दिलों से उतरा भी नहीं था कि उन्होंने मंगलवार की सुबह एक और धमाकेदार सॉन्ग 'गजब तोहार नैना' रिलीज कर दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस सोना पांडे के साथ खुलकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह रोमांटिक और थोड़ा बोल्ड गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

'गजब तोहार नैना' गाने में सोना पांडे अपने हुस्न की तारीफ कर रही हैं, तो वहीं खेसारी लाल यादव की नजरें उनके मस्त नैनों से हट ही नहीं रही हैं। गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं और इसमें संगीत आर्या शर्मा का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी साथी सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। खेसारी की यह रोमांटिक धुन उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया, छठ गीतों की डिमांड

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'गजब तोहार नैना' को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने इसे 'लाल घघरी' के बाद एक और 'जबरदस्त गाना' बताया, तो वहीं दूसरे यूजर ने भविष्यवाणी की कि यह गाना सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। हालांकि, इसी बीच कुछ फैंस ने उनसे छठ गीतों पर ध्यान केंद्रित करने की मांग भी की है। हर साल छठ के मौके पर खेसारी लाल यादव भक्ति गीत रिलीज करते हैं, लेकिन फैंस इस बार पहले ही उन गीतों को सुनने की इच्छा जता रहे हैं।

'लाल घघरी' और आगामी फिल्मों का इंतजार

'गजब तोहार नैना' से पहले रिलीज हुआ उनका सॉन्ग 'लाल घघरी' भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए थे। वर्क फ्रंट पर, खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अग्निपरीक्षा' जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी एक और मच अवेटेड फिल्म 'श्री 420' भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस कॉमेडी से भरपूर फिल्म का ट्रेलर दो महीने पहले ही रिलीज किया गया था और माना जा रहा है कि इसे छठ के त्योहार के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

नवरात्र में भी खेसारी ने मचाया था धमाल

खेसारी लाल यादव की सक्रियता केवल रोमांटिक और कॉमर्शियल गानों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हाल ही में नवरात्र के दौरान भी कई भक्ति गीत रिलीज किए थे, जिसने भक्तों के बीच खूब धूम मचाई थी। उनके हिट गानों की लिस्ट में 'आरती उतार', 'माई के झुलनवा', 'खुश रख माई', 'माई महारानी आ गइली' और 'तूही हवा पानी बारू' जैसे कई गाने शामिल हैं। इसके अलावा, उनका गाना 'किशमिश' भी सुपरहिट साबित हुआ था, जो उनके एक के बाद एक हिट देने के रिकॉर्ड को दर्शाता है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट