भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री तय 
मनोरंजन

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री तय, बोले- अभी पत्नी को मना रहे हैं

Khesari Lal Yadav जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव के आग्रह पर खेसारी पटना पहुंचे हैं और उनकी पत्नी चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है।

सोनाली झा

Khesari Lal Yadav in Bihar Election: बिहार की राजनीति में फिल्मी दुनिया का रंग एक बार फिर गहराने वाला है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विशेष आग्रह पर खेसारी लाल यादव मुंबई से पटना पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन की ओर से छपरा विधानसभा सीट से उनकी पत्नी चंदा देवी को टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इधर, पटना पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा तेजस्वी भैया ने फोन कर बुलाया है। चुनाव लड़ने से मैंने मना कर दिया, तो उन्होंने कहा कि पत्नी को छपरा से चुनाव लड़वाओ। अभी मैं पत्नी को मनाने में लगा हूं। अगर वह मान जाती हैं, तो निश्चित रूप से टिकट लेकर छपरा से चुनावी मैदान में उतरूंगा। खेसारी ने हंसते हुए कहा कि अभी तो हम खुद पत्नी से लड़ रहे हैं, लेकिन शाम तक मान जाती हैं तो वो चुनाव लड़ सकती हैं।

क्या है RJD की रणनीति

दरअसल, खेसारी लाल यादव की भोजपुरी बेल्ट में जबरदस्त लोकप्रियता है, खासकर युवाओं और ग्रामीण वोटरों के बीच। पार्टी चाहती है कि उनकी लोकप्रियता का राजनीतिक फायदा उठाया जाए और छपरा जैसी हाई प्रोफाइल सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की जाए। इस कदम के जरिए राजद न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है, बल्कि सारण प्रमंडल के सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों में यादव सहित अन्य समुदायों में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति बना रही है।

खेसारी लाल यादव की छवि

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेसारी लाल यादव की छवि एक संघर्षशील कलाकार की रही है। गरीबी से उठकर उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह उन्हें जनता से जोड़ता है। अगर उनकी पत्नी छपरा से चुनावी मैदान में उतरती हैं, तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस सीट पर पहले से कई दिग्गजों की नजरें टिकी हैं। पार्टी की ओर से टिकट का औपचारिक एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन तेजस्वी यादव और खेसारी लाल यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज