केबीसी दिवाली स्पेशल एपिसोड (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Kaun Banega Crorepati के सेट पर गूंजा सियावर रामचंद्र की जय, केबीसी के सेट पर पहुंचे रामायण फिल्म के सितारे

KBC Diwali Special: रामायण: पार्ट 1 की टीम दिवाली स्पेशल एपिसोड में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पहुंची। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ अमिताभ बच्चन ने दिवाली की यादें साझा कीं।

अपूर्वा नायक

Kaun Banega Crorepati Ramayana Film: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण: पार्ट वन 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम रामायण अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची है।

हाल ही में सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का एक नया प्रोमो वीडियो पोस्ट किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के साथ दिवाली के जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दिवाली के मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने टीम रामायण को केबीसी में आमंत्रित किया हैं।

रामायण टीम पहुंची केबीसी में

रामायण फिल्म के एक्टर्स रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रवि दुबे कौन बनेगा करोड़पति के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ बेहतरीन किस्से शेयर किए। इसके अलावा बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बचपन की दिवाली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

अमिताभ से शेयर किया स्पेशल किस्सा

इस दिवाली स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उस दौर में पटाखे जलाने का उत्साह अक्सर पड़ोसियों के साथ एक दोस्ताना मुकाबले में बदल जाता था।

रणबीर ने किया अमिताभ से सवाल

इस दौरान रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन से सवाल पूछा कि अमिताभ जी, आपको बचपन की दिवाली की कोई याद है? इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा कि दिवाली की बस यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए।

अमिताभ बच्चन के इस जवाब को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग जोरों से हंस पड़े। बिग बी के इस किस्से ने उन दिनों की यादें भी ताजा कर दीं, जब बच्चों के बीच पटाखों को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता था।

क्या है ‘रामायण: पार्ट 1’ की खासियत?

शो में कलाकारों ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण: पार्ट 1 का भी प्रमोशन किया। निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बन रही रामायण को दो भागों में तैयार किया गया है।

इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में भव्य विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?