काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों पर लगा ब्रेक, रजनीकांत के भतीजे ने अफवाहों किया रिएक्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर को लेकर खबरें आ रही थी कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब खुद सिंगर ने मजेदार अंदाज में इस पर अपना रिक्शन दिया है, तो आइए जानते हैं उन्होंने कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: फिल्मी गलियारों में सितारों के बीच रिश्तों की खबरें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। कोई साथ नजर आ जाए, तो सोशल मीडिया पर कयासों की बाढ़ आ जाती है। ऐसी ही एक हालिया चर्चा ने फैंस का ध्यान खींचा, जब खबरें उड़ने लगीं कि मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

यह खबर तब सामने आई जब एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि अनिरुद्ध और काव्या काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस यूजर ने यह भी कहा कि खुद रजनीकांत ने अपने भतीजे अनिरुद्ध की शादी की बात काव्या के पिता और सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन से की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दावे का समर्थन करते हुए बताया कि उन्होंने भी इस जोड़ी को एक साथ देखा है, कुछ ने तो यह भी कहा कि वे दोनों लास वेगास में साथ घूमते नजर आए थे।

अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या संग शादी की खबरों पर किया रिएक्ट हालांकि, इस अफवाह पर अब खुद अनिरुद्ध रविचंदर ने मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शादी, आह? शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।” इसके साथ ही उन्होंने फनी इमोजी भी शेयर की, जिससे साफ हो गया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

अनिरुद्ध का यह बयान आते ही फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया, खासकर उन लोगों की जो इस जोड़ी की शादी की खबर से उत्साहित थे।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं काव्या मारन

काव्या मारन की बात करें तो वह आईपीएल के हर सीजन में अपने अंदाज और मौजूदगी के कारण चर्चा में रहती हैं। वह सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर आज तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और हाईएस्ट पेड म्यूजिक डायरेक्टर में से एक हैं।

इस तरह अनिरुद्ध ने खुद सामने आकर शादी की खबरों को अफवाह करार देते हुए फैंस को सच से रूबरू करा दिया है। फिलहाल तो यह साफ है कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें महज एक सोशल मीडिया स्पेक्युलेशन थीं।

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम