करूर भगदड़ पर सितारों ने जताया दुख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक करूर भगदड़ पर जताया शोक, हादसे में घायल परिवारों के लिए की प्रार्थना

Karur Stampede News: बीते दिन विजय की रैली में हुए भगदड़ में कई लोगों की जान लगी गई। जिसपर रजनीकांत से लेकर कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया। साथ ही घायलों के परिवार के लिए प्रार्थना की है।

स्नेहा मौर्या

Karur Stampede Celebrity Reaction:तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की रैली शनिवार को भयंकर भगदड़ में बदल गई। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुखद घटना ने न केवल राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बल्कि फिल्मी जगत में भी हलचल मचा दी। कई दिग्गज अभिनेता-निर्देशक और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दरअसल, सुपरस्टार रजनीकांत ने पोस्ट किया कि निर्दोष लोगों की मौत दिल दहला देने वाली है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके अनुसार ईश्वर से घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की जानी चाहिए। इसी तरह, कमल हासन ने भी इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवार को सांत्वना दी और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता की मांग की।

फिल्मी सितारों ने भगदड़ पर जताया दुख

अभिनेता विशाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बच्चों समेत इतने लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिवारों के लिए सांत्वना की कामना की। अभिनेता वदिवेलु ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और कहा कि अब एक भी जान नहीं जानी चाहिए। अभिनेता सूरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दुखद घड़ी में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए भावनात्मक और व्यावहारिक समर्थन देने की बात कही और आगाह किया कि भीड़भाड़ जैसी घटनाओं से भविष्य में जानमाल का नुकसान न हो। अभिनेत्री ओविया ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया।

निर्देशक अमीर ने पोस्ट करते हुए कहा कि सिनेमा और राजनीति के नाम पर मासूम लोगों की जान की बलि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि इतनी सारी जानें बर्बाद नहीं होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। आपको बता दें, थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने करूर भगदड़ मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर साजिश का आरोप लगाया है और उन्होंने अपनी याचिका में पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज का भी जिक्र है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज