करिश्मा कपूर और ऋषि कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘डफली वाले’ सुनते ही भावुक हो जाती हैं Karisma Kapoor, ऋषि कपूर को याद कर शेयर की बचपन की यादें

Karisma Kapoor Emotional: करिश्मा कपूर ने इंडियाज बेस्ट डांसर में ऋषि कपूर के मशहूर गाना डफली वाले को याद करते हुए भावुक पल शेयर किए। उन्होंने बताया कि बचपन में वह यह गाना देखने कई बार थिएटर जाती थीं।

सोनाली झा

Karisma Kapoor On Dafli Wale Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने दिवंगत चाचा और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को याद करते हुए भावुक कर देने वाला किस्सा साझा किया है। डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर करिश्मा ने बताया कि ऋषि कपूर का सुपरहिट गाना ‘डफली वाले’ उनके दिल के बेहद करीब है और जब भी वह यह गाना देखती हैं, उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

शो के दौरान करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्होंने बचपन में कई बार सिनेमाघर जाकर यह गाना देखा था। उन्होंने कहा कि मैं यह गाना देखने के लिए मेट्रो सिनेमा जाया करती थी। आज भी जब ‘डफली वाले’ सुनती या देखती हूं तो भावुक हो जाती हूं, क्योंकि मुझे चिंटू अंकल यानी ऋषि कपूर की याद आ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस गाने में ऋषि कपूर का अंदाज और डफली बजाने की शैली आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि कपूर परिवार की यादों का एक अहम हिस्सा है।

जावेद जाफरी ने भी की ऋषि कपूर की तारीफ

शो में करिश्मा कपूर के साथ जज की भूमिका निभा रहे जावेद जाफरी ने भी ऋषि कपूर की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह ऋषि कपूर के बड़े प्रशंसक रहे हैं और स्क्रीन पर किसी वाद्य यंत्र को इतनी सहजता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना हर कलाकार के बस की बात नहीं होती। जावेद ने कहा कि जब आप ‘डफली वाले’ देखते हैं तो ऐसा लगता है कि ऋषि कपूर सचमुच डफली बजाने में माहिर थे। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस अद्भुत थी।

प्रतियोगी की प्रस्तुति ने ताजा कर दी यादें

यह चर्चा उस समय शुरू हुई जब प्रतियोगी गीतांजलि ने 1979 की सुपरहिट फिल्म सरगम के मशहूर गाना ‘डफली वाले’ पर शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने मंच पर मौजूद सभी जजों और दर्शकों को पुरानी यादों में खो जाने पर मजबूर कर दिया। इस गाने में ऋषि कपूर के साथ जया प्रदा नजर आई थीं। गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। वहीं इसका संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

ऋषि कपूर को मिला था फिल्मफेयर पुरस्कार

आज भी ‘डफली वाले’ हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सदाबहार गानों में गिना जाता है। यही वजह है कि यह गाना सुनते ही न सिर्फ दर्शकों बल्कि कपूर परिवार की यादें भी ताजा हो जाती हैं। ऋषि कपूर एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। फिल्म बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा