फेक फोटो में बुर्का पहने दिखीं करीना कपूर  
मनोरंजन

Kareena Kapoor: करीना कपूर की हिजाब वाली फोटो से मचा बवाल, फेक फोटो सच मान रहे थे लोग

Kareena Kapoor Hijab Photo: करीना कपूर के हिजाब वाली तस्वीर से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, तस्वीर देखकर लोग इसे सच मानने लगे, लेकिन यह एक फेक फोटो है जो AI टूल की मदद से बनाई गई है।

अनिल सिंह

Kareena- Saif AI Generated Fake Photo: सोशल मीडिया पर फेक तस्वीरों को सच बताने का चलन तेज होता जा रहा है। करीना कपूर की हिजाब वाली तस्वीर पर यह भ्रम फैलाया गया कि रमजान के महीने में सैफ अली खान और करीना कपूर मदीना गए हैं। जहां करीना कपूर बुर्के में नजर आ रही हैं। यह फोटो फेक है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से बनाया गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं, सैफ अली खान सफेद कुर्ते में और करीना कपूर हरे रंग के हिजाब में नजर आ रही हैं। तस्वीर मदीना की है फेक फोटोज में इस तरह का दावा किया गया है।

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 13 साल हो चुके हैं। दोनों की खबरें हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन आपको बता दे कि करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ शादी करने के लिए अपने धर्म को नहीं छोड़ा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लोग सच मान रहे थे, लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई की तस्वीर सच्ची नहीं है, लोगों का भ्रम भी अब टूटने लगा है। कुछ दिनों पहले एक एस्ट्रोलॉजर ने यह दावा किया है कि डेढ़ साल के अंदर करीना कपूर और सैफ अली खान तलाक ले लेंगे। इसलिए भी यह दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर के चर्चा में बने रहने का एक और कारण है, बीते दिनों सैफ अली खान के घर चोरी हुई थी चोर को पकड़ लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन चोरी के दौरान चोर के साथ हाथापाई करने में सैफ अली खान जख्मी हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह सकुशल घर वापस लौट आए हैं और अब अपने पेंडिंग फिल्मों के काम को शुरू कर दिया है। सैफ अली खान और करीना कपूर से संबंधित कोई भी खबर हो वह सुर्खियों में आ जाती है। सैफ अली खान से शादी के बाद से ही करीना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और इस बार वह फेक तस्वीर की वजह से चर्चा में आ गई, जिसमें वह बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता