करण औजला ने कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर जूता फेंकने पर तोड़ी चुप्पी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'यह हमारी संस्कृति में नहीं है' करण औजला ने कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर जूता फेंकने पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में करण औजला ने पिछले साल लंदन में हुई एक घटना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मंच पर चीजे फेंकने का चलन अजीब है। दरअसल, पीछे साल एक फैन ने उन पर जूता फेंका था।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: पंजाबी गायक करण औजला एक मशहूर सिंगर में एक है। लेकिन पिछले साल पंजाबी गायक करण औजला को लंदन में अपना एक शो रोकना पड़ा था, क्योंकि एक फैन ने उन पर जूता फेंका था। अब उन्होंने इस घटना पर रिएक्ट किया है और कहा कि मंच पर चीजे फेंकने का चलन अजीब है।

दरअसल, करण ने अब हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपने प्रशंसकों के साथ सम्मान से पेश आने में विश्वास करता हूं क्योंकि वे ही कारण हैं कि मैं आज यहां हूं। मैं मंच पर प्रदर्शन कर रहा था, अपना 100% दे रहा था और अचानक यह हुआ। आप जानते हैं, कलाकार के रूप में, हम हर प्रदर्शन में अपना दिल और आत्मा लगाते हैं और हम यादें बनाना चाहते हैं।"

स्टेज पर अजीबोगरीब चीजें फेंकने का चलन है

उन्होंने आगे कहा कि, "स्टेज पर अजीबोगरीब चीजें फेंकने का यह चलन... यह हमारी संस्कृति में नहीं है, यह हमारी सराहना दिखाने का तरीका नहीं है। मैं बस सम्मान चाहता हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हर उस कलाकार के लिए जो उस स्टेज पर आता है।"

ये है पूरी घटना

आपको बता दें, पिछले साल सितंबर में करण ने लंदन में अपना शो बीच में ही रोक दिया था, क्योंकि एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका था। लंदन के O2 एरिना में गायक के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। जब वह गा रहा था और नाच रहा था, तो दर्शकों की ओर से एक जूता फेंका गया। जूता गायक को लगा और उसके पास जाकर गिरा।

शो को रोकने के बाद, करण ने कहा, "रुको! वह कौन था, मैं तुम्हें मंच पर आने के लिए कह रहा था। चलो अभी वन-टू-वन करते हैं। मुझे पता है कि कैसे लड़ना है। शर्म से अपने जूते मत फेंको। एक व्यक्ति से बात करते हुए कहा था कि, क्या वह तुम थे? तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो? आओ, कृपया। मैं नहीं चाहता कि तुम कुछ भी गलत देखो। सम्मान करो।"

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , उन्होंने यह भी कहा, "मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझे जूते से मारें। अगर आपमें से किसी को मुझसे कोई समस्या है, तो सीधे मंच पर आकर बात करें... क्योंकि मैं कुछ भी गलत नहीं कह रहा हूं।" इसके बाद एक वीडियो में सामने आया था। जिसमें जिस व्यक्ति ने जूता फेंका था, उसे सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग