कपिल शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कनाडा विवाद के बाद अब इस देश में कपिल शर्मा ने खोला नया ‘Caps Cafe’, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Kapil Sharma New Cafe: कनाडा में कैफे पर फायरिंग की घटनाओं के बाद कपिल शर्मा ने हार नहीं मानी और अब दुबई में ‘कैप्स कैफे’ का नया आउटलेट लॉन्च किया है। अब फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Kapil Sharma Dubai Cafe: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा बीते कुछ समय से अपने कनाडा स्थित रेस्टोरेंट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए थे। कनाडा के सरे में खुले उनके कैफे पर हाल के महीनों में कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, इन मुश्किल हालात के बावजूद कपिल शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी और अब उन्होंने अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाते हुए दुबई में ‘कैप्स कैफे’ का नया आउटलेट लॉन्च कर दिया है।

दरअसल, कपिल शर्मा ने पिछले साल कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की थी। लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच इस कैफे पर तीन बार फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिसके चलते कपिल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, उन्होंने अपने इस वेंचर को बंद करने के बजाय और विस्तार देने का फैसला किया। बुधवार को कपिल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर दुबई में अपने नए कैफे का उद्घाटन किया।

कपिल शर्मा ने खोला नया कैफे

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दो कप कॉफी पकड़े हुए झूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कैफे के शानदार और सुकूनभरे माहौल की झलक भी देखने को मिली. पोस्ट के कैप्शन में कपिल ने लिखा “दुबई के लिए हमारे दिल से… कैप्स कैफे कल अपने दरवाजे खोल रहा है. गर्म रोशनी, आरामदायक कोना और मुस्कुराहट आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।”

कैसा है दुबई वाला Caps Cafe?

फेमस फूड और ट्रैवल प्लेटफॉर्म Curly Tales ने भी कपिल शर्मा के दुबई आउटलेट की एक झलक साझा की है। वीडियो में कैफे की सफेद और गुलाबी थीम, खूबसूरत झूमर और स्टाइलिश इंटीरियर को दिखाया गया है। बताया गया है कि यहां कैफे के क्लासिक आइटम्स के साथ-साथ हेल्दी फूड ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कपिल शर्मा ने मेन्यू में अपनी पसंद का ड्रिंक गुड़ और नींबू का रस भी शामिल किया है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सेलेब्स ने दी बधाई

कपिल शर्मा के इस नए बिजनेस स्टेप पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने खुशी जाहिर की है। भारती सिंह और कीकू शारदा ने कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ को नए कैफे की शुरुआत के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पर कपिल को जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस इलाके में कैफे खुला है, वहां पार्किंग की समस्या बताई जा रही है। बावजूद इसके, कपिल शर्मा का दुबई में यह नया आउटलेट उनके बिजनेस विस्तार की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार