कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना का हुआ निधन (सौय सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना का हुआ निधन, सुसाइड की जताई जा रही आशंका

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना हैदराबाद के कोंडापुर इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनका शव संदेहजनक स्थिति में पाया गया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अदिति भंडारी

मुंबई: कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना हैदराबाद के कोंडापुर इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनका शव संदेहजनक स्थिति में पाया गया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि उनकी मौत आत्महत्या का मामला है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने खुलासा किया कि शोभिता ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उन्होंने कथित तौर पर पीएस गाचीबोवली की सीमा के भीतर कोंडापुर में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि उनकी मौत का सही कारण अज्ञात है।

सुसाइड का किया जा रहा संदेह

उनकी मौत की घटना सामने तब आई जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और सुसाइड की शंका जताई। एक्ट्रेस की बॉडी ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

शोभिता की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 16 नवंबर की थी। उनकी असामयिक मौत ने फैंस और इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। फैंस ने दुखद खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में दुख व्यक्त किया। एक प्रशंसक ने लिखा कि "क्या यह सच है? उसने आत्महत्या कर ली?" वही दूसरे ने टिप्पणी की कि "ओम शांति।"

शोभिता करियर

1992 में बेंगलुरु में जन्मी शोभिता शिवन्ना ने छोटी उम्र से ही कला में रुचि दिखाई। उन्होंने बेंगलुरु के बाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले शहर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। शोभिता कन्नड़ सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने वंदना, एराडोंडला मूरू, जैकपॉट और एटीएम: अटेम्प्ट टू मर्डर जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में भूमिकाएँ निभाईं। फिल्मों में अपने काम के अलावा, वह टेलीविजन पर भी नियमित रूप से दिखाई देती थीं, जिसमें गालीपाटा, मंगला गौरी, कोगिले, कृष्णा रुक्मिणी और ब्रह्मगंटू जैसे हिट धारावाहिक शामिल हैं।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर