रान्या राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोना तस्करी करते पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस Ranya Rao, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रान्या राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में की गई इंटरनेशनल ट्रिप के बाद पकड़ा गया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सोना तस्करी के मामले में आए दिन गई लोग पकड़े जाते हैं। लेकिन इस बार काफी हैरान करने देने वाला नाम सामने आया गहै। दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रान्या राव को हाल ही में की गई इंटरनेशनल ट्रिप के बाद पकड़ा गया है। पुलिस की निगाहें अभिनेत्री पर लंबे वक्त से गड़ी हुई थीं।

हालांकि,, पिछले दिनों उनकी बढ़ती इंटरनेशनल ट्रिप्स पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि वो खुद को डीपीजी की बेटी बताती थीं और खुद को घर ड्रॉप करने के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों को बुलाती थीं।

वह 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। डीआरआई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर में पहना हुआ था। साथ ही कुछ सोना एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों में छिपा रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या खुद को आईपीएस रामचंद्र राव की बेटी हैं बताती हैं जो मौजूदा समय में कर्नाटक पुलिस के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं।

अधिकारियों को एक्ट्रेस पर शक तब शुरू हुआ जब उन्होंने 15 दिनों में चार बार दुबई ट्रैवल किया। डीआरआई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पुलिस या अन्य लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के कर्मियों से रान्या को गोल्ड स्मगलिंग में कोई मदद मिल रही थी।

हवाई अड्डे पर उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। इस सोने का बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ रुपये है जोकी की काफी बड़ी कीमत है। रान्या की गिरफ्तारी के बाद, उन्हें बेंगलुरु में डीआरआई हेडक्वार्टर ले जाया गया और वहां उनसे मामले की पूछताछ की गई। डीआरआई अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वह अकेले ही ये काम कर रही थीं या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क में वो एक हिस्सेदार थीं।

रान्या राव को लेकर सामने आई इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों पर एक सवाल बन गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी इस खबर को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। रान्या फेमस एक्टर सुदीप के साथ ‘मानिक्या’ (2014) में काम कर चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों का मामले पर कहना है कि वो रान्या के सभी संबंधों की गंभीरता से जांच करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी दोषी इस नेटवर्क से बच के भाग न पाए।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर