कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राम्या केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, अश्लील मैसेज भेजने वालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 12 गिरफ्तार

Ramya News: कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस सांसद राम्या को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Kannada Actress Ramya Obscene Messages Case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस सांसद राम्या से जुड़ा एक बड़ा मामला फिर सुर्खियों में है। कर्नाटक पुलिस ने राम्या को सोशल मीडिया पर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह कार्रवाई केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) बेंगलुरु यूनिट ने की है।

दरअसल, मामला तब सामने आया जब राम्या ने अभिनेता दर्शन से जुड़े फैन मर्डर केस में मारे गए युवक के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई थी। इस केस में एक्टर दर्शन दूसरे आरोपी हैं, जबकि उनकी साथी पावित्रा गौड़ा पहली आरोपी हैं। दोनों फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं।

राम्या केस में दाखिल हुई 380 पन्नों की चार्जशीट

पुलिस ने गुरुवार को 45वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 380 पन्नों की चार्जशीट जमा की। इसमें सोशल मीडिया पर भेजे गए अश्लील मैसेज, धमकियों और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने न सिर्फ राम्या का बयान दर्ज किया, बल्कि सभी 12 आरोपियों से भी पूछताछ की है। वहीं, 6 और लोगों की तलाश जारी है जो इस केस में शामिल बताए जा रहे हैं। CCB अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही बाकी आरोपी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ भी अलग से चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए 12 लोगों में से 4 जेल में बंद हैं, जबकि बाकी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। उम्मीद है कि अदालत इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू करेगी।

क्या है पूरा मामला?

मामले की शुरुआत तब हुई जब राम्या ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इसके बाद दर्शन के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। राम्या ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 43 अलग-अलग अकाउंट्स से अश्लील और धमकी भरे मैसेज मिले, जिनमें रेप की धमकी तक शामिल थी।

राम्या ने 28 जुलाई को बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमनथ कुमार सिंह से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि “महिलाओं को पुरुषों जितनी आज़ादी मिलनी चाहिए। अगर मैं सार्वजनिक रूप से बोलने पर धमकियां झेल सकती हूं, तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल है।”

राम्या ने यह भी बताया कि उन्होंने केवल सुप्रीम कोर्ट में दर्शन की जमानत याचिका से जुड़ी खबर शेयर की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ नफरत भरे कमेंट्स आने लगे। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी आवाज महिलाओं के लिए उठाई है। अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो बाकी महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी?” यह मामला सोशल मीडिया पर अभद्रता और साइबर उत्पीड़न के खिलाफ कड़े कदम की मांग को फिर से जोर देता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज