कंगना रनौत (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ईरान हमले के बीच कंगना रनौत ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, बोलीं- सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं

Kangana Ranaut Statement: ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के सुरक्षित शहर जल रहे हैं, तब भारत सुरक्षित है।

सोनाली झा

Kangana Ranaut On Iran Attack: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है। इस बीच भारत की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। कंगना रनौत ने लोकसभा में दिए गए पीएम मोदी के एक पुराने भाषण का वीडियो साझा किया, जिसमें वह पाकिस्तान के मंसूबों पर चर्चा कर रहे थे।

कंगना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जो लोग प्रधानमंत्री के कार्यों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब दुनिया के तथाकथित सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं, तब भारत ने दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया था। उनका कहना है कि यह एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जिसने देश को बड़े खतरे से बचाए रखा।

विपक्ष पर साधा निशाना

कंगना ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और कूटनीति पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उनके अनुसार, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत का सुरक्षित रहना सरकार की मजबूत विदेश नीति का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब दुनिया युद्ध जैसी स्थिति से जूझ रही है, तब भारत शांति और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है।

पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला हो। इससे पहले उन्होंने एआई समिट में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम उनके ही नेता कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बहस तेज

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत की विदेश नीति और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा जारी है। ऐसे समय में कंगना रनौत का यह बयान राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दे रहा है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन