कंगना रनौत और सलमान खान (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Salman Khan Advice Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने खुलासा किया कि संघर्ष के दिनों में सलमान खान ने उन्हें संजय लीला भंसाली से मिलने की सलाह दी थी। भंसाली ने उनके लुक्स की तारीफ की, लेकिन साइन नहीं किया।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Salman Khan Meeting: बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक खास खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं, तब उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। उस मुलाकात ने उनके करियर को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

कंगना ने बताया कि वह उस वक्त महज 16-17 साल की थीं और स्ट्रगल कर रही थीं। इसी दौरान किसी के जरिए उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। कंगना के मुताबिक, सलमान ने उन्हें देखकर कहा था कि वह संजय लीला भंसाली की हीरोइन जैसी लगती हैं और उन्हें जाकर उनसे मिलना चाहिए। यह सलाह कंगना के लिए बेहद खास साबित हुई, क्योंकि उसी दिन उन्होंने भंसाली से मिलने का फैसला कर लिया।

भंसाली के साथ पहली मुलाकात का अनुभव

कंगना रनौत ने आगे बताया कि वह अपना पोर्टफोलियो लेकर संजय लीला भंसाली के घर पहुंचीं। वहां भंसाली और उनकी मां मौजूद थीं। कंगना ने उन्हें बताया कि सलमान खान ने उन्हें यहां भेजा है। भंसाली ने उनकी तस्वीरें देखीं और उनके लुक्स को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कंगना हर फोटो में अलग दिखती हैं और उनके चेहरे में कई तरह के लुक्स की संभावना है। हालांकि, उस समय भंसाली ने उन्हें किसी फिल्म के लिए साइन नहीं किया।

बाद में जताया अफसोस

कंगना ने यह भी बताया कि आज जब भी वह भंसाली से मिलती हैं, तो वह मजाक में कहते हैं कि काश उन्होंने उस समय सलमान खान की बात मान ली होती। यह बात उनके करियर के उस मोड़ को दर्शाती है, जहां मौके और फैसले भविष्य को बदल सकते हैं। भले ही कंगना रनौत और सलमान खान ने साथ में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन दोनों के बीच हमेशा एक सम्मानजनक रिश्ता रहा है। कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आए हैं।

खुद के दम पर बनाई पहचान

कंगना रनौत आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। ‘गैंगस्टर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना ने कई नेशनल अवॉर्ड जीतकर यह साबित किया कि प्रतिभा और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह किस्सा न सिर्फ कंगना के संघर्ष को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि इंडस्ट्री में सही समय पर मिली एक सलाह कितना बड़ा फर्क ला सकती है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?