Highlights
काजोल ने नवरात्र और दुर्गा पूजा के मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
काजोल की साड़ी और चेहरे की मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींचा।
काजोल ने चश्मे को लेकर की गई टिप्पणी का मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
Kajol Navratri Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज और मजेदार बातों के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल ने ट्रेडिशनल अवतार में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी और चेहरे की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।
काजोल ने अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए खूबसूरत साड़ी चुनी। इस अंदाज में एक्ट्रेस बेहद आकर्षक नजर आईं। उनके चेहरे की मुस्कान और सादगी ने तस्वीरों को खास बना दिया। काजोल के फैंस उनके इस पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ उनके कैप्शन की भी खूब चर्चा हो रही है।
काजोल ने अपनी तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन शेयर किया। उन्होंने लिखा कि किसी ने मुझसे कहा, तुम अपने चश्मे के बिना ज्यादा अच्छी लगती हो। मैंने जवाब दिया, धन्यवाद, तुम भी मेरे चश्मे के बिना ही अच्छे दिखते हो। एक्ट्रेस की इस बात में हास्य के साथ एक तीखा जवाब भी छिपा है। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजोल ने अपने जवाब के जरिए यह भी दिखाया कि किसी की टिप्पणी का जवाब कभी-कभी मजाकिया अंदाज में भी दिया जा सकता है।
काजोल ने अपने कैप्शन में आगे जिंदगी से जुड़ी एक अहम बात भी कही। उन्होंने लिखा कि लाइफ थ्योरी, अगर आपके देखने का नजरिया खराब है तो आपके चश्मे का रंग मायने नहीं रखता। इसका मतलब है कि किसी चीज को देखने और समझने का हमारा नजरिया सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर सोच नकारात्मक है, तो बाहरी चीजें उसे बेहतर नहीं बना सकतीं। एक्ट्रेस की इस बात को फैंस उनकी तस्वीरों के साथ खूब पसंद कर रहे हैं।
काजोल हर साल दुर्गा पूजा के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस बार भी वह दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। उनके पूजा के दौरान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल फिल्म 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी। चरण तेज उप्पलपति के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं।