काजोल की 'मां' का पहला गाना जारी  
मनोरंजन

हमनवा में दिखी मां-बेटी की अनमोल बॉन्डिंग, सोशल मीडिया पर छाया काजोल की 'मां' का पहला गाना

काजोल की फिल्म मां का पहला हमनवा रिलीज हो चुका है। इस गाने में मां-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को दर्शाता गया है। हमनवा को मशहूर सिंगर्स श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने गाया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की आने वाली हॉरर फिल्म 'मां' इन दिनों चर्चा में है। पहली बार हॉरर शैली में नजर आने जा रहीं काजोल, इस फिल्म में एक मां के रूप में अलौकिक शक्तियों से लड़ती नजर आएंगी। आज फिल्म का पहला सॉन्ग 'हमनवा' रिलीज कर दिया गया है, जिसे खुद अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

अजय देवगन ने गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि एक गाना उनके लिए जो सब कुछ हैं, आपका हमनवा। गाना अभी रिलीज हुआ है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की, 27 जून 2025। गाने की बात करें तो 'हमनवा' को मशहूर सिंगर्स श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने गाया है। इसे लिखा है मनोज मुंतशिर ने और संगीत दिया है रॉकी-शिवा की जोड़ी ने।

फिल्म का पहला गाना हमनवा मां-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। वीडियो में काजोल और उनकी बेटी के बीच का मजबूत भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है, जो दर्शकों को भावुक कर देता है। रिलीज के सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही इस गाने को यूट्यूब पर 38 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काजोल-जुबिन-श्रेया का जादू चलता रहेगा। वहीं, एक और ने कहा कि श्रेयाजी की आवाज शुद्ध भावना है।

फिल्म 'मां' को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियो ने किया है। यह फिल्म 'शैतान' यूनिवर्स की अगली कड़ी मानी जा रही है, जिसमें एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए अलौकिक शक्तियों से टक्कर लेती है। काजोल के साथ फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO