फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा  
मनोरंजन

एक्ट्रेस के गिरने पर हिट होती है फिल्में, बॉलीवुड के अंधविश्वास पर फराह खान का रोचक किस्सा

फराह खान ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इन सबके बीच वे छोटे पर्दे पर भी कभी शो में जज बनी नजर आती हैं तो कभी शो को होस्ट करती दिखती हैं। यहां तक कि फराह खान यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए भी छाई रहती हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हमेशा अपने चुलबुले अंदाज़ और मजेदार किस्सों के लिए चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के सेट से लेकर अपने किचन तक, फराह हर जगह हंसी और हंगामे का तड़का लगाना जानती हैं। हाल ही में, फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में फिल्म इंडस्ट्री के एक पुराने और अजीब से अंधविश्वास का खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया।

फराह अपने पॉपुलर व्लॉग सीरीज़ के तहत इस बार एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के घर पहुंची थीं। यह एक कुक-अलॉन्ग सेशन था, जहां उनके साथ उनके पर्सनल कुक दिलीप भी थे। बातचीत के दौरान फराह की नजर सान्या के पैर के निशान पर गई। सान्या ने बताया कि यह निशान उन्हें फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग के दौरान बाइक से गिरने पर लगा था।

इस पर फराह ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि बॉलीवुड में एक अजीब परंपरा है कि जब हीरोइन शूटिंग के दौरान गिरती है, तो फिल्म हिट हो जाती है। उन्होंने बताया कि फिल्म यूनिट के बीच यह अंधविश्वास इस हद तक मशहूर है कि अब सेट पर मस्ती-मजाक में वो खुद भी कभी-कभी हीरोइनों को धक्का देने की बात करती हैं।

ये भी पढ़ें-

फराह ने उदाहरण देते हुए कहा कि काजोल फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दौरान कई बार फिसली थीं और वही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। प्रीति जिंटा भी ‘कल हो ना हो’ की शूटिंग के समय एक सीन में गिर गई थीं, और उस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया। इन दोनों फिल्मों की कोरियोग्राफी फराह ने ही की थी। हालांकि फराह ने यह सब एक मज़ाक के रूप में कहा, लेकिन उनके इस पुराने अंधविश्वास वाले किस्से ने व्लॉग को और भी मनोरंजक बना दिया।

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले