करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स 
मनोरंजन

करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह

Jyoti Singh was trolled: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह करवा चौथ के मौके पर किए गए अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। ज्योति ने करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट के अंत में पवन सिंह का नाम लिखा।

सोनाली झा

Jyoti Singh Mention Pawan Singh Name on Karwa Chauth Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित हस्ती और पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। वजह है उनका करवा चौथ पर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट। ज्योति ने करवा चौथ के मौके पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं, लेकिन पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह का नाम भी शामिल कर दिया, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच गया।

दरअसल, ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने नीचे पवन सिंह का नाम भी लिखा। यह बात यूजर्स को नागवार गुजरी और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया। लोगों ने कमेंट सेक्शन में ज्योति को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा कि वाह रे कन्या, एक तरफ पवन भईया का इज्जत का फालूदा बना दी और दूसरी तरफ पवन सिंह की पत्नी बनकर पोस्ट कर रही हो। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इतने विवादों के बाद भी अगर तुम पवन सिंह का नाम इस्तेमाल कर रही हो तो यह सब केवल पब्लिसिटी या पॉलिटिक्स के लिए कर रही हो।

ज्योति सिंह और पवन सिंह का विवाद

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच काफी विवाद हुआ था। ज्योति ने लखनऊ में मीडिया के सामने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उन्होंने आत्महत्या करने तक की बात कही थी। इसके बाद से दोनों के बीच की अनबन सार्वजनिक हो गई थी।

ज्योति सिंह को किया ट्रोल

अब जब ज्योति ने फिर से पवन सिंह का नाम सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल किया, तो कई लोगों ने इसे ड्रामा करार दिया। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने ज्योति का समर्थन किया और कहा कि त्योहार के मौके पर शुभकामनाएं देना किसी गलती के समान नहीं है। वहीं, पवन सिंह ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर अधिक बातें न करने की अपील भी की थी।

ज्योति सिंह का करवा चौथ पोस्ट

फिलहाल, ज्योति सिंह का यह करवा चौथ पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक ओर जहां लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक कह रहे हैं कि ज्योति सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही थीं। विवादों के बावजूद यह बात साफ है कि पवन-ज्योति का रिश्ता अभी भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह