ज्योति सिंह का खुलासा 
मनोरंजन

ज्योति सिंह का खुलासा, बोलीं- पवन सिंह मुझे गर्भपात की दवा देते थे, अब और नहीं सहूंगी

Jyoti Singh makes serious allegations against Pawan Singh: पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति ने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

सोनाली झा

Jyoti Singh Revelation: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे भोजपुरी सिनेमा जगत में हलचल मच गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक दिखीं ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह ने न केवल उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि कई बार जबरन गर्भपात की दवाइयां भी दीं।

ज्योति सिंह ने कहा कि मुझे पवन सिंह ने कई बार गर्भपात की दवा दी। मैं यह सब अब और नहीं सह सकती। उन्होंने मेरे साथ इंसाफ नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि शादी के बाद शुरू में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरारें आ गईं। ज्योति के मुताबिक, वे और पवन सिंह लगभग डेढ़ साल तक ही साथ रहे, उसके बाद दोनों अलग हो गए। ज्योति ने कहा कि वो अब मेरा फोन तक नहीं उठाते। मुझे एक पत्नी का हक तक नहीं मिला।

पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, तो ज्योति ने जवाब दिया कि हां, अगर वो मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं, तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। पार्टी कौन-सी होगी, यह मैं अभी नहीं बताऊंगी, लेकिन पार्टी जहां से टिकट देगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्योति ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम भी लिया और उनका शुक्रिया अदा किया। ज्योति सिंह ने कहा कि मैं अक्षरा सिंह का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस मुश्किल वक्त में मेरा समर्थन किया। उन्होंने हमेशा सही के साथ खड़े होने की हिम्मत दिखाई।

ज्योति सिंह लगाया पवन सिंह पर गंभीर आरोप

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं। इससे पहले पवन सिंह का नाम भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा था, और उस समय भी दोनों के रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई थी। फिलहाल, पवन सिंह की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ज्योति सिंह के इन गंभीर आरोपों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस अब पवन सिंह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन